Edited By Utsav Singh,Updated: 10 Jul, 2024 01:27 PM
मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में बुधवार तड़के एक मल्टी-यूटिलिटी व्हीकल (एमयूवी) पेड़ से टकरा गया जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मध्य प्रदेश: मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में बुधवार तड़के एक मल्टी-यूटिलिटी व्हीकल (एमयूवी) पेड़ से टकरा गया जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना पचलावरा गांव के पास उस समय हुई जब कुछ लोग सदिया गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद जिले के पिपरिया शहर लौट रहे थे।
पिपरिया थाने के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) गणेश राय ने बताया कि मृतकों की पहचान सोवित राजपूत (20), अमन मालवीय (21), मयंक चौरसिया (22) और श्रेयांश जैन (23) के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि छह घायलों को नर्मदापुरम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राय ने बताया कि बताया कि मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।