Edited By Rahul Singh,Updated: 08 Jul, 2024 02:24 PM
ग्रिफ़ॉन गिद्ध 7 घंटे तक लगातार आसमान में उड़ान भरने की क्षमता रखता है। इसकी लंबाई 33-38 इंच है, लेकिन जब ये अपने पंख फैलाता है तो इसकी चौड़ाई 8-फुट यानि 2.5 मीटर तक फैल जाती है।
नैशनल डैस्क : अगर आपने कभी हवाई सफर किया है तो आपने महसूस किया होगा कि आपसे ऊंची उड़ान कोई भी नहीं भर रहा। बादलों के ऊपर से हवाई जहाज उड़ान भरकर कई फीट ऊंचा चला जाता है। लेकिन आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि दुनिया में एक ऐसा पक्षी भी है जो हवाई जहाज से भी ऊंचा उड़ने की क्षमता रखता है।
कौन सा है ये पक्षी?
यह पक्षी कोई और नहीं, बल्कि रूपेल का ग्रिफ़ॉन गिद्ध है जो 37 हज़ार फीट की ऊंचाई तक पहुंच सकता है और ये दुनिया का सबसे ऊंचा उड़ने वाला पक्षी है। कई बार लोगों ने अफ्रीका में हवाई जहाज के जहाज इस पक्षी को भी उड़ते देखा। इस पक्षी में भरपूर ताकत है, जो पंखों के जरिए तेज गति हासिल करता है। इसका रंग भूरा या काला, पेट के नीचे का रंग सफेद होता है तो सफेद कॉलर और सिर तथा गर्दन पर पतला रोआं होता है।
7 घंटे तक रहता है आसमान में
यही नहीं, ग्रिफ़ॉन गिद्ध 7 घंटे तक लगातार आसमान में उड़ान भरने की क्षमता रखता है। इसकी लंबाई 33-38 इंच है, लेकिन जब ये अपने पंख फैलाता है तो इसकी चौड़ाई 8-फुट यानि 2.5 मीटर तक फैल जाती है। इसका वजन 20 पाउंड तक होता है यानि 09 से 10 किमी तक। स्पीड 22 मील प्रति घंटा (35 किलोमीटर प्रति घंटा) तक रहती है, लेकिन ये 75 किमी प्रति घंटी की रफ्तार से भी उड़ सकता है।
दूसरा पक्षी कौन?
बता दें कि इसके अलावा एक और पक्षी है, जो 33000 फीट की ऊंचाई तक पहुंच सकता है। यह है- यूरेशियन क्रेन यानि एक प्रकार का बगुला। जानकारी के मुताबिक तिब्बत में रेवेन्स है, जिन्हें ब्लैकबर्ड के तौर पर भी जाना जाता है। ये पक्षी भी 16 हज़ार से 20 हज़ार फीट की ऊंचाई तक उड़ सकते हैं। दुनिया में सबसे लंबी उड़ान भरने वाले पक्षी एंडियन कोंडोर की उड़ान भी 16 हज़ार फीट तक पहुंच जाती ।