जवानों ने मणिपुर में बाढ़ से 1,000 लोगों को बचाया: असम राइफल्स इंफाल

Edited By Radhika,Updated: 30 May, 2024 06:18 PM

soldiers rescue 1 000 people from floods in manipur assam rifles imphal

असम राइफल्स के जवानों ने मणिपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों से करीब 1,000 लोगों को बचाया है। यह राज्य चक्रवात रेमल के कारण लगातार बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। असम राइफल्स ने एक बयान में कहा कि उसके जवानों ने मंगलवार को इंफाल शहर में बाढ़ प्रभावित...

नेशनल डेस्क: असम राइफल्स के जवानों ने मणिपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों से करीब 1,000 लोगों को बचाया है। यह राज्य चक्रवात रेमल के कारण लगातार बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। असम राइफल्स ने एक बयान में कहा कि उसके जवानों ने मंगलवार को इंफाल शहर में बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफलतापूर्वक बचाव अभियान चलाया और परेशान एवं फंसे हुए लोगों को सहायता प्रदान की। बयान में कहा गया कि विनाशकारी बाढ़ के पानी से करीब 1,000 स्थानीय लोगों को बचाया गया।

PunjabKesari

इसमें कहा है कि सटीकता और करुणा के साथ चलाया गया यह अभियान संकट के समय जानमाल और समुदायों की सुरक्षा करने के लिए सुरक्षा बलों की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भारी बारिश के बाद बाढ़ का पानी बढ़ने से कई लोग फंस गए और असुरक्षित हो गए। असम राइफल्स ने आपात स्थिति से निपटने के लिए अलग-अलग बाढ़ राहत टीम को तैनात कर दिया। बयान में कहा गया है कि बाढ़ बचाव अभियान का सफल क्रियान्वयन असम राइफल्स के अटूट समर्पण, व्यावसायिकता और तत्परता का प्रमाण है। मौसम बृहस्पतिवार को कुछ देर के लिए ठीक हुआ तो असम राइफल्स ने आवश्यक खाद्य सामग्री और पानी वितरित करने का काम अपने हाथों में ले लिया।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!