विधानसभा अध्यक्ष के बोल- कृष्ण थे OBC, पीएम मोदी हैं ब्राह्मण

Edited By Updated: 29 Apr, 2018 08:03 PM

speaker says krishna was obc pm modi is brahmin

गुजरात विधानसभा के स्पीकर अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। राजेंद्र त्रिवेदी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संविधान निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर ''ब्राह्मण'' और कृष्ण भगवान ओबीसी बता डाला...

नेशनल डेस्क: गुजरात विधानसभा के स्पीकर अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। राजेंद्र त्रिवेदी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संविधान निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर 'ब्राह्मण' और कृष्ण भगवान ओबीसी बता डाला। यही नहीं स्पीकर के अनुसार भगवान राम क्षत्रिय थे लेकिन ऋषि और मुनी ने उन्हें भगवान बना दिया। उन्होनें कहा कि कृष्ण को भगवान बनाने के पीछे भी सांदिपनी ऋषि का हाथ था।  

राम को ब्राह्मण ने बनाया भगवान 
गांधी नगर में आयोजित मेगा ब्राह्मण बिजनेस समिट में जनसभा को संबोधित करते हुए त्रिवेदी ने कहा कि ब्राह्मण कभी भी सत्ता के भूखे नहीं रहे। ब्राह्मणों ने राजाओं के लिए सफलता का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने चंद्रगुप्त मौर्य, श्रीराम और श्रीकृष्ण का उदाहरण देते हुए कहा कि मैं हमेशा कहता हूं कि ब्राह्मणों ने ही भगवान बनाए। भगवान राम एक क्षत्रिय थे लेकिन ऋषि-मुनियों ने उन्हें भगवान बनाया। गोकुल के चरवाहे ओबीसी थे जिन्हे संदीपनी ऋषि ने भगवान बनाया। भगवान व्यास एक मत्स्यकन्या के बेटे थे और उन्हें भी ब्राह्मणों ने भगवान बनाया। 

अंबेडकर भी थे ब्राह्मण
अपने संबोधन में स्पीकर ने कहा कि हर पढ़ा-लिखा इंसान ब्राह्मण होता है। मुझे यह कहने में कोई झिझक नहीं है कि अंबेडकर भी एक ब्राह्मण थे। मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी ब्राह्मण हैं। उन्होंने बताया कि ब्राह्मण समुदाय ने देश को पांच राष्ट्रपति, सात प्रधानमंत्री, 50 मुख्यमंत्री, 50 से ज्यादा राज्यपाल, 27 भारत रत्न विजेता और सात नोबल पुरस्कार विजेता दिए हैं।

ब्राह्मण नहीं सत्ता का भूखा 
त्रिवेदी ने महान राजनीतिज्ञ चाणक्य का उदहारण देते हुए कहा है कि चाणक्य अगर चाहते तो खुद राजगदी पर बैठते लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और चन्द्रगुप्त मौर्य को राजा बनाया, क्योंकि ब्राह्मण कभी सत्ता के पीछे नहीं भागते वे दूसरों के लिए सत्ता का मार्ग प्रशस्त करते हैं। पीएम मोदी भी ऐसे ही ब्राह्मण हैं। 2017 में भाजपा के टिकट पर वड़ोदरा की राओपुरा सीट से चुनाव जीतने वाले विधानसभा स्पीकर ने यह बातें मुख्यमंत्री विजय रुपानी और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल की मौजूदगी में कही।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!