श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 13 मछुआरों को किया गिरफ्तार, तीन नौकाएं जब्त

Edited By Utsav Singh,Updated: 11 Jul, 2024 03:10 PM

sri lankan navy arrested 13 fishermen from tamil nadu seized three boats

श्रीलंकाई नौसेना ने डेल्फ्ट द्वीप के पास अपने जल क्षेत्र में अवैध शिकार में शामिल होने के आरोप में गुरुवार को तमिलनाडु के 13 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी मछली पकड़ने वाली 3 नौकाएं जब्त कर ली।

नेशनल डेस्क : श्रीलंकाई नौसेना ने डेल्फ्ट द्वीप के पास अपने जल क्षेत्र में अवैध शिकार में शामिल होने के आरोप में गुरुवार को तमिलनाडु के 13 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी मछली पकड़ने वाली 3 नौकाएं जब्त कर ली। तमिलनाडु के मत्स्य पालन अधिकारियों ने यहां बताया कि पुडुकोट्टई जिले के रहने वाले मछुआरों को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के करीब गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के दौरान श्रीलंकाई समुद्री बलों ने हिरासत में ले लिया।

इस बीच, श्रीलंकाई नौसेना ने एक बयान में दावा किया कि वे विदेशी मछली पकड़ने वाले नौकाओं को अवैध तरीके से मछली पकड़ने से रोकने के लिए नियमित गश्त और अभियान चलाते हैं। विशेष अभियानों के हिस्से के रूप में, उत्तरी नौसेना कमान ने भारतीय नौकाओं के एक समूह को खदेड़ने के लिए फास्ट अटैक क्राफ्ट को तैनात किया, जिसके परिणामस्वरूप 13 मछुआरों को पकड़ लिया गया और तीन भारतीय नौकाओं को जब्त कर लिया गया।

गिरफ्तार भारतीय मछुआरों और जब्त की गयी नौकाओं को कांकेसंतुरई बंदरगाह ले जाया गया, जहां उन्हें कानूनी कार्यवाही के लिए मत्स्य अधिकारियों को सौंप दिया गया। गौरतलब है कि श्रीलंकाई नौसेना ने इस वर्ष अब तक 252 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और कुल 345 भारतीय नौकाएं जब्त की हैं।

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!