Territorial Army Bharti 2026: सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका, 3806 पदों पर रैली भर्ती शुरू

Edited By Updated: 31 Mar, 2026 05:36 PM

territorial army bharti 2026

देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। Territorial Army ने वर्ष 2026-27 के लिए 3806 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Territorial Army Bharti 2026: देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। Territorial Army ने वर्ष 2026-27 के लिए 3806 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के जरिए उम्मीदवार सोल्जर जनरल ड्यूटी, क्लर्क और ट्रेड्समैन जैसे पदों पर चयनित होकर सेना का हिस्सा बन सकते हैं। इस बार भर्ती रैली के माध्यम से होगी, यानी अभ्यर्थियों को अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाली रैली में शामिल होना होगा।

मार्च से सितंबर तक चलेंगी भर्ती रैलियां

टेरिटोरियल आर्मी की रैलियां मार्च 2026 से शुरू होकर सितंबर 2026 तक देशभर में अलग-अलग स्थानों पर आयोजित की जाएंगी। गुरदासपुर, अमृतसर, जालंधर, पटियाला, लुधियाना, जम्मू, चंडीगढ़, दिल्ली, जयपुर और उत्तराखंड के कई जिलों में यह रैलियां आयोजित होंगी। उम्मीदवारों को अपने क्षेत्र के अनुसार तय तारीख पर पहुंचना होगा।

इन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती में सोल्जर जनरल ड्यूटी (GD), सोल्जर क्लर्क/स्टोर कीपर और ट्रेड्समैन के पद शामिल हैं। कुल 3806 रिक्तियों के लिए चयन किया जाएगा, जिसमें अलग-अलग ट्रेड्स के लिए अलग पात्रता तय की गई है।

योग्यता और उम्र सीमा

सोल्जर GD पद के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जबकि क्लर्क पद के लिए 12वीं पास और निर्धारित विषयों में अच्छे अंक जरूरी हैं। ट्रेड्समैन के कुछ पदों के लिए 8वीं पास योग्यता भी मान्य है। उम्मीदवारों की उम्र 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

फिजिकल टेस्ट में पास होना जरूरी

भर्ती प्रक्रिया में फिजिकल फिटनेस टेस्ट बेहद महत्वपूर्ण होगा। इसमें 1600 मीटर की दौड़ तय समय में पूरी करनी होगी, साथ ही पुल-अप्स और अन्य शारीरिक परीक्षण भी होंगे।ऊंचाई, वजन और छाती के लिए भी न्यूनतम मानक तय किए गए हैं, जिन्हें पूरा करना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया ऐसे होगी पूरी

उम्मीदवारों का चयन दस्तावेज सत्यापन से शुरू होगा। इसके बाद फिजिकल टेस्ट, फिर लिखित परीक्षा और अंत में मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा। सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों की अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।

सैलरी और सुविधाएं

चयनित उम्मीदवारों को 15,500 रुपये से 69,400 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, पीएफ और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी।

रैली में शामिल होने से पहले ध्यान रखें

उम्मीदवारों को रैली में जाने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। साथ ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें, ताकि किसी भी तरह की गलती से बचा जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!