महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में दो महिला नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, सिर पर था 16 लाख रुपए का इनाम

Edited By rajesh kumar,Updated: 11 Jul, 2024 05:51 PM

two female naxalites surrendered in gadchiroli

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में दो महिला नक्सलियों ने बृहस्पतिवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों पर कुल 16 लाख रुपए का इनाम है। ये दोनों सुरक्षा बलों के साथ विभिन्न मुठभेड़ में शामिल थीं।

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में दो महिला नक्सलियों ने बृहस्पतिवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों पर कुल 16 लाख रुपए का इनाम है। ये दोनों सुरक्षा बलों के साथ विभिन्न मुठभेड़ में शामिल थीं। अधिकारियों ने बताया आत्मसमर्पण करने वाली दोनों नक्सलियों की पहचान प्रमिला सुखराम बोगा ऊर्फ मंजूबाई (36) तथा अखिला शंकर पुडो ऊर्फ रत्नामाला (34) के तौर पर की गई है। उन्होंने बताया कि दोनों ने गढ़चिरौली पुलिस एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

गढ़चिरौली पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दोनों नक्सली प्लाटून पार्टी कमेटी की सदस्य थी जो प्रतिबंधित माओवादी संगठन है। इसमें कहा गया है कि प्रमिला बोगा 40 मामलों में नामजद है जिनमें से 20 मुठभेड़ से और दो आगजनी से संबधित हैं। बयान में कहा गया है कि प्रमिला पर आठ लाख रुपए का इनाम घोषित था। इसमें कहा गया है कि अखिला के खिलाफ सात मामले हैं और इनमें से चार हत्या के मामले शामिल हैं।

बयान में कहा गया है कि अखिला के खिलाफ दो मामले मुठभेड़ के भी हैं और उस पर भी आठ लाख रुपए का इनाम है। बोगा और पुडो को उनके पुनर्वास के लिये सरकार की नीति के अनुसार पांच-पांच लाख रुपए मिलेंगे । पुलिस के अनुसार 2022 से अब तक गढ़चिरौली पुलिस के समक्ष 21 कुख्यात नक्सलियों ने आत्समर्पण किया है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!