पुडुचेरी में कोविड-19 के 30 नये मामले

Edited By Updated: 03 Dec, 2021 01:36 PM

pti state story

पुडुचेरी, तीन दिसंबर (भाषा) पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 30 नये मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,29,028 हो गई।

पुडुचेरी, तीन दिसंबर (भाषा) पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 30 नये मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,29,028 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने शुक्रवार को बताया कि इस दौरान संक्रमण से एक और मरीज की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,874 हो गई। नए 30 मामलों में से पुडुचेरी में सबसे अधिक 19, कराईकल में छह और माहे में पांच मामले सामने आए। यानम में शुक्रवार सुबह 10 बजे तक पिछले 24 घंटे में संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया।

उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 299 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें से 61 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 238 लोग पृथक-वास में हैं। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 29 और लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,26,855 हो गई। पुडुचेरी में अभी तक करीब 19.90 लाख नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और संक्रमण दर 1.22 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की दर 98.32 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।

श्रीरामुलु ने बताया कि अभी तक कुल 12,48,374 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है, जिनमें से 7,67,471 लोगों को पहली खुराक और 4,80,903 लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!