नड्डा ने खड़गे, चौधरी, देवेगौड़ा और अब्दुल्ला से की बात, मुर्मू के लिए मांगा समर्थन

Edited By Updated: 24 Jun, 2022 05:56 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कांग्रेस नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और अधीर रंजन चौधरी के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा और नेशनल कॉन्फ्रेस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला से फोन पर बात की...

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कांग्रेस नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और अधीर रंजन चौधरी के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा और नेशनल कॉन्फ्रेस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला से फोन पर बात की और राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के लिए समर्थन मांगा।

भाजपा सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उनके मुताबिक, नड्डा ने विभिन्न विपक्षी दलों के इन नेताओं से राष्ट्रपति के निर्वाचन में आम सहमति बनाए जाने की अपील की।

सूत्रों ने कहा कि नड्डा ने कांग्रेस नेताओं, अब्दुल्ला और देवगौड़ा से आग्रह किया कि राष्ट्रपति चुनाव राजनीति से परे होना चाहिए।

इससे पहले मुर्मू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार से फोन पर बात की और उनसे राष्ट्रपति चुनाव में उनकी उम्मीदवारी का समर्थन करने की अपील की।

सूत्रों के मुताबिक, मुर्मू ने नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले खुद ही तीनों प्रमुख विपक्षी नेताओं से बात की।

सूत्रों के मुताबिक, सोनिया, ममता और पवार की ओर से मुर्मू को कोई आश्वासन तो नहीं दिया गया, लेकिन उन्होंने उन्हें शुभकामनाएं जरूर दीं।

मुर्मू ने आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!