बिहार, पश्चिम बंगाल में पुलिस-जनता का अनुपात सबसे कम :सरकार

Edited By PTI News Agency,Updated: 28 Mar, 2023 06:05 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 28 मार्च (भाषा) केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि देश में प्रति लाख आबादी पर पुलिस कर्मियों का सबसे कम अनुपात बिहार और पश्चिम बंगाल में है जो क्रमश: 75.16 और 97.66 है।

नयी दिल्ली, 28 मार्च (भाषा) केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि देश में प्रति लाख आबादी पर पुलिस कर्मियों का सबसे कम अनुपात बिहार और पश्चिम बंगाल में है जो क्रमश: 75.16 और 97.66 है।

मंत्री ने कहा कि पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (बीपीआरएंडडी) द्वारा संकलित पुलिस संगठनों के आंकड़ों के अनुसार, 1 जनवरी, 2022 तक पूरे देश के लिए प्रति लाख व्यक्तियों पर पुलिस कर्मियों का अनुपात स्वीकृत संख्या के अनुसार 196.23 और वास्तविक संख्या के अनुसार 152.80 है।

उन्होंने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि बिहार में पुलिस-जनसंख्या का स्वीकृत अनुपात 115.08 है जबकि पश्चिम बंगाल के लिए यह आंकड़ा 160.76 है।

मंत्री के जवाब में दिये गये आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में प्रति लाख जनसंख्या पर पुलिस कर्मियों की स्वीकृत संख्या 181.75, जबकि वास्तविक संख्या 133.86 है।
इसी तरह गुजरात में यह 174.39 (स्वीकृत) और 127.82 (वास्तविक), मध्य प्रदेश में 147.23 (स्वीकृत) और 121.76 (वास्तविक), महाराष्ट्र में 186.36 (स्वीकृत) और 136.45 (वास्तविक), ओडिशा में 147.76 (स्वीकृत) और 122.59 (वास्तविक), राजस्थान में 139.81 (स्वीकृत) और 120.39 (वास्तविक) तथा तमिलनाडु में 171.95 (स्वीकृत) और 154.25 (वास्तविक) है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!