UPSC Results Declared: सिविल सेवा परीक्षा 2020 के नतीजे घोषित, शुभम कुमार ने किया टॉप

Edited By Updated: 24 Sep, 2021 07:25 PM

civil services exam 2020 result declared

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 के फाइनल नतीजों की घोषणा कर दी है। सिविल सर्विसेज परीक्षा 2020 में 761 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए जिनमें 545 पुरुष और 216 महिलाएं शामिल हैं।

एजुकेशन डेस्क: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 के फाइनल नतीजों की घोषणा कर दी है। सिविल सर्विसेज परीक्षा 2020 में 761 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए जिनमें 545 पुरुष और 216 महिलाएं शामिल हैं। शुभम कुमार ने सिविल सेवा परीक्षा, 2020 में टॉप किया है। सिविल सर्विसेज परीक्षा में जागृति अवस्थी और अंकिता जैन ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है।

जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया है, वह आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपने परिणाम देख सकते हैं। UPSC ने फाइनल रिजल्ट जनवरी 2021 में हुई लिखित मुख्य परीक्षा और अगस्त से सितंबर 2021 के बीच हुए पर्सनालिटी टेस्ट के आधार पर जारी किया है। सामान्य वर्ग से 263, आर्थिक पिछड़ा वर्ग से 86, अन्य पिछड़ा वर्ग से 229, अनुसूचित जाति 122, अनुसूचित जनजाति से 61 अभयर्थियों ने परीक्षा पास की है। जिसके बाद कुल मिलाकर 761 अभयर्थियों ने परीक्षा पास की है। इसके अलावा 150 अभयर्थियों को रिजर्व रखा गया है।   

PunjabKesari
तीन चरणों में होती हैं परीक्षाएं
सिविल सर्विसेज परीक्षाओं का आयोजन प्रति वर्ष यूपीएससी तीन चरणों में करता है जिनमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं। इन परीक्षाओं के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित कई अन्य सेवाओं के लिए उम्मीदवारों का चयन होता है।

यहां देखें टॉप 10 की सूचि

  1. शुभम कुमार
  2. जगरति अवस्थी
  3. अंकिता जैन
  4. यश जालूका
  5. ममता यादव
  6. मीरा के
  7. प्रवीण कुमार
  8. जीवानी कार्तिक नागजीभाई
  9. अपला मिश्रा
  10. सत्यम गांधी

UPSC Civil Services Result 2021: इन स्टेप्स से चेक करें परिणाम

  • ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • इसमें अपना रोल नंबर और नाम सर्च करें।
  • अगर आपका रोल नंबर और नाम इसमें है, तो आप पास हो गए हैं।
  • आप इस पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर सकते हैं। 

डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर चेक करें परिणाम

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!