देश की करंसी में जल्द शामिल होगा 100 रुपए का नया नोट, जानें कैसे होगा अलग?

Edited By ,Updated: 03 May, 2017 02:12 PM

500 rupee note will be equal to light brown color new note of rs 100

देश की करंसी में सौ रुपए का नया नोट शामिल होने की संभावना है।

होशंगाबादः देश की करंसी में सौ रुपए का नया नोट शामिल होने की संभावना है। हल्के कत्थई रंग का सौ का यह नया नोट बाजार में आए पांच सौ के नोट के बराबर होगा।

मध्यप्रदेश के होशंगाबाद स्थित प्रतिभूति कागज कारखाने (एस.पी.एम.) के सूत्रों के मुताबिक इस नए नोट का ट्रायल पूरा हो चुका है। भारतीय रिजर्व बैंक से हरी झंडी मिलते ही कारखाना नए नोट का कागज बनाना शुरू कर देगा।

सूत्रों ने बताया कि नोटबंदी के बाद 500 रुपए का नया नोट का कागज बनाने में कारखाने ने बेहतर प्रदर्शन किया था। इसके बाद अब सरकार ने सौ रुपए के नए नोट की डिजाइन तैयार की है। इसे मूर्त रूप देने के लिए करंसी कारखाने में ट्रायल पेपर बनाया गया था। सूत्रों के अनुसार इस नए नोट में महात्मा गांधी का चित्र बीच में किया गया है। नोट का रंग हल्का कत्थई रहेगा, केवल उसकी लंबाई चौड़ाई पांच सौ के नए नोट के बराबर होगी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!