शुक्रवार को भी शिमला से सर्द रहा चंडीगढ़, शनिवार छाया घना कोहरा (देंखे तस्वीरें)

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Dec, 2017 09:27 AM

chandigarh also remained cold on shimla

शुक्रवार को भी चंडीगढ़ का मौसम शिमला से सर्द रहा।

चंडीगढ़ (रोहिला): शुक्रवार को भी चंडीगढ़ का मौसम शिमला से सर्द रहा। चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान जहां 13 डिग्री सैल्सियस रहा, वहीं शिमला का अधिकतम तापमान 13.7 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के डायरैक्टर सुरिंद्र पॉल ने बताया कि अगले 48 घंटे ऐसी ही ठंड बनी रहेगी, लेकिन उसके बाद तापमान बढऩा शुरू हो जाएगा। 17 दिसंबर से सर्द हवाएं भी चंडीगढ़ का रूख कर लेंगी। शनिवार को हल्की धूप निकलने से ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। चंडीगढ़ में शनिवार को घना कोहरा होने से सड़क यातायात पर असर पड़ रहा हैं। 

 

यातायात पर भी पड़ रहा कोहरे का असर 
शहर में लगातार मौसम खराब तथा विजिबिलटी कम होने के कारण एयर इंडिया की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट संख्या ए.आई.831/832 को 20 दिसंबर तक रद्द कर दिया गया है। इंटरनैशनल एयरपोर्ट के सी.ई.ओ. सुनील दत्त ने कहा कि कोहरे के कारण यात्री समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिसके कारण फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ रहा हैं। इसके साथ ही शुक्रवार को एयर इंडिया की पुणे व मुंबई, स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या 2831/2834 शुक्रवार को रद्द रही। वहीं एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या 641/813 निर्धारित समय से 2.42 घंटे लेट रवाना हुई। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 545/455 निधाॢरत समय से 2.50 घंटे लेट रही। इसके साथ ही कई फ्लाइट 25 से 30 मिनट लेट रही। 

 

कालका से अंबाला जाने वाली पैसेजर 20 दिसम्बर से 24 जनवरी तक रद्द 
वहीं पश्चिम एक्सप्रैस गाड़ी संख्या 22925 निर्धारित समय से 2 घंटे, बांद्रा सुपरफास्ट गाड़ी संख्या 22451 1 घंटा लेट रेलवे स्टेशन पर पंहुची। वहीं कालका से अंबाला जाने वाली पैसेजर गाड़ी संख्या 54432 को रेलवे विभाग ने 20 दिसम्बर से 24 जनवरी 2018 तक रद्द कर दिया है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!