10 दिसम्बर को होगी पहली अंतराष्ट्रीय मैराथन

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Sep, 2017 07:25 PM

international marathon start from 10th december

10 दिसम्बर को चंडीगढ़ मैराथन का 5वां एडीशन शुरू होगा। इसमें कीनिया, इथोपिया, जापान के धावक भाग लेंगे। मैराथॉन का आयोजन चंडीगढ़ प्रशासन, स्पोर्ट्स डिपार्टमैंट चंडीगढ़, एथलैटिक्स फैडरेशन ऑफ इंडिया, चंडीगढ़ एथलैटिक्स एसोसिएशन के सहयोग से कैपिटल...

चंडीगढ़, (लल्लन): 10 दिसम्बर को चंडीगढ़ मैराथन का 5वां एडीशन शुरू होगा। इसमें कीनिया, इथोपिया, जापान के धावक भाग लेंगे। मैराथॉन का आयोजन चंडीगढ़ प्रशासन, स्पोर्ट्स डिपार्टमैंट चंडीगढ़, एथलैटिक्स फैडरेशन ऑफ इंडिया, चंडीगढ़ एथलैटिक्स एसोसिएशन के सहयोग से कैपिटल काम्पलैक्स से होगा। यू.टी. टूरिज्म डायरैक्टर जतिंद्र यादव ने बताया कि मैराथन में कुल राशि 16 लाख रखी गई है। 

पहले स्थान पर आने वाले को 1.15, दूसरे स्थान को1 और तीसरे स्थान पर रहने वाले को 75 हजार की इनामी राशि  दी जाएगी। यह मैराथन लाइव भी दिखाई जाएगी। इंडियन ओपन (महिला/ पुरुष) 21 किलोमीटर की होगी। इसकी एंट्री फीस 1000 रुपए रखी गई है। इंटरनैशनल ओपन (महिला/ पुरुष) 21 किलोमीटर की होगी। इसकी एंट्री फीस 1000 रुपए है। 

जूनियर वैटरन 40 प्लस और सीनियर वैटरन 60 प्लस 21 किलोमीटर की होगी। इसकी एंट्री निशुल्क होगी। दिव्यांग व्हीलचेयर 1 किलोमीटर की होगी, इसकी एंट्री फ्री है। द ग्रेट चंडीगढ़ 10 किलोमीटर की होगी और इसकी एंट्री 700 रुपए होगी। जूनियर मिल्खा सिंह के अलावा ओलिम्पियन सुधा सिंह भी दौड़ती हुई नजर आएंगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!