देश सेवा में रचनात्मक भूमिका निभाएं युवा : वीरभद्र

Edited By ,Updated: 03 Feb, 2015 11:52 PM

article

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रताप नगर में जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों विशेषकर युवाआें से देश को विकास की नई उंचाइयों तक ले जाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया है।

शिमला: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रताप नगर में जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों विशेषकर युवाआें से देश को विकास की नई उंचाइयों तक ले जाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि देश की लगभग 65 प्रतिशत से भी ज्यादा आबादी युवाआें की है और वे ही इस देश का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विश्वास रखने वालों को चुनावों में अपनी लोकप्रिय सरकार चुनने का विशेष अधिकार प्राप्त है तथा कहा कि दिल्लीवासियों के लिए भी यह पुन: विचार करने का अवसर है कि उन्हें विकास करने वाली सरकार लानी है या लुभावने वायदे करने वालों की।

 

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि देश में स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आजाद भारत में आधी सदी से भी ज्यादा समय तक सत्ता में रही कांग्रेस सरकारों का देश सेवा का इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि आज यह जो महान राष्ट्र आपके समक्ष है वह केवल कांग्रेस के अथक प्रयासों का ही प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्र विकास के हर क्षेत्र में अग्रणी हुआ है जिसके कारण पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्र की सुदृढ़ नींव कांग्रेस ने रखी है और केवल कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो सभी धर्मों और सभी समुदायों व क्षेत्रों के लोगों को एक साथ लेकर कार्य करने में विश्वास रखती है।

 

हिमाचल प्रदेश के अनेक कांग्रेसी नेता विशेषकर मुकेश अग्रिहोत्री, सुधीर शर्मा, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष चंद्र कुमार, पूर्व विधायक सुभाष मंगलेट तथा वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने भी इस मौके पर लोगों को संबोधित किया। हिमाचल प्रदेश को कांग्रेस शासनकाल में पहाड़ी विकास का एक आदर्श राज्य बनाने का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल बड़ी-बड़ी बातें बनाने से विकास नहीं होता, उसके लिए विकास के प्रति सही दृष्टिकोण और दृढ़ संकल्प की आवश्यकता होती है जोकि कांग्रेस का नेतृत्व ही प्रदान कर सकता है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!