हारे-नकारों पर प्रदेश का पैसा खर्च कर रही सरकार : धूमल

Edited By ,Updated: 19 Apr, 2015 09:13 PM

article

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल रविवार को सुजानपुर विस क्षेत्र टौणी देवी (पुरानी बमसन) में सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

हमीरपुर: पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल रविवार को सुजानपुर विस क्षेत्र टौणी देवी (पुरानी बमसन) में सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में चल रही वीरभद्र सरकार पर क्षेत्रवाद की राजनीति कर पंचायत को पंचायत से, ब्लाक को ब्लाक से तथा जिला को जिला के लोगों से लड़ाने का आरोप लगाया। धूमल ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि देश से गोरे अंग्रेज तो चले गए लेकिन अब काले अंग्रेज आ गए हैं जोकि फूट डालो और शासन करो की राजनीति करते हैं।

धूमल ने कहा कि वीरभद्र सरकार प्रदेश के खजाने को विभिन्न निगमों व बोर्डों में अध्यक्ष व उपाध्यक्षों की तैनाती पर खर्च कर रही है, जिन्हें जनता ने हराया या नकारा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर जगह वन माफिया, भू-माफिया, खनन माफिया सक्रिय है तथा कानून व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है लेकिन सरकार सोई हुई है। धूमल ने इस अवसर पर टौणी देवी में तारा रतन गु्रप के व्यावसायिक परिसर का भी उद्घाटन किया और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने जो 10 करोड़ कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य रखा था उसे भाजपा ने आज हासिल कर लिया है। भाजपा अब विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बन चुकी है। इसका सारा श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं को जाता है।

धूमल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों के बजट में दोगुनी से ज्यादा बढ़ौतरी कर संघीय ढांचे को मजबूत किया है तथा राज्यों के विकास को गति प्रदान करने का प्रयास किया है लेकिन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इसके लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद करना तो दूर उलटा केंद्र सरकार की आलोचना करने में लगे हुए हैं। प्रदेश कर्ज के मक्कडज़ाल में फंसता जा रहा है लेकिन सरकार के मंत्री कह रहे हैं कि भाजपा झूठा प्रोपेगंडा कर रही है जबकि सच्चाई उस कैग रिपोर्ट में सबके सामने आ गई है जिसमें कहा गया है कि अगर प्रदेश सरकार इसी तरह कर्जा लेती रही तो वह दिन दूर नहीं जब प्रदेश की वित्तीय हालत इतनी बुरी हो जाएगी कि यहां संसाधन जुटना मुश्किल हो जाएगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!