ऑस्ट्रेलिया में समलैंगिक शादी को लेकर एेतिहासिक फैसला

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Nov, 2017 11:29 AM

australians say yes to same sex marriage

ऑस्ट्रेलिया में समलैंगिक शादी को कानूनी मान्यता देने के लिए  करवाए गए सर्वे  में समलैंगिक शादी के पक्ष में मतदान हुआ जिसमें 61% लोगों ने समर्थन में वोटिंग की और 38% लोगों ने इसके खिलाफ...

सिडनीः ऑस्ट्रेलिया में समलैंगिक शादी को कानूनी मान्यता देने के लिए  करवाए गए सर्वे  में समलैंगिक शादी के पक्ष में मतदान हुआ जिसमें 61% लोगों ने समर्थन में वोटिंग की और 38% लोगों ने इसके खिलाफ। ऑस्ट्रेलियन ब्युरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स द्वारा बुधवार को इसके परिणाम जारी किए गए।    इस सर्वे में 1 करोड़ 27 लाख लोग शामिल हुए। 
 

रिजल्ट आने के बाद प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल ने कहा, 'लाखों लोगों ने समलैंगिक शादी के पक्ष में भारी वोट किया है। उन्होंने कहा कि क्रिसमस तक इसे कानूनी मान्यता दी जा सकती है। उन्होंने  कहा कि लोगों ने निष्पक्षता  और  प्यार के लिए 'हां' में वोट दिया। वहीं विपक्षी लेबर पार्टी के नेता बिल शॉर्टन ने मेलबॉर्न रैली में कहा कि पोस्टल सर्वे  कभी नहीं करना चाहिए था। बता दें कि साल 2004 में ऑस्ट्रेलिया ने विवाह अधिनियम 1961 में संशोधन करते हुए समलैंगिक विवाह पर प्रतिबंध लगा दिया था।
 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!