Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Aug, 2017 05:03 PM
दक्षिणी यमन में आई भयंकर बाढ़ ने 18 लोगों की जिंदगियां लील ली हैं...
अदनः दक्षिणी यमन में आई भयंकर बाढ़ ने 18 लोगों की जिंदगियां लील ली हैं। सरकारी न्यूज एजैंसी की जानकारीके अनुसार मंगलवार रात को हुई बारिश ने वहां पर बाढ़ की स्थिति पैदा कर दी जिसमें दर्जनों गाड़ियां और वाहन बह गए। एक अधिकारी ने बताया कि 10 लोगों के शव बरामद हुए हैं बाकी के 8 लोगों के शवों की तलाश की जा रही है।
इसके साथ ही अधिकारी ने अंतर्राष्ट्रीय मदद की गुहार भी लगाई है। तो वहीं सहायता संगठनों ने चेतावनी जारी की है कि बाढ़ के बाद हालात बद से बदतर हो सकते हैं और हैजा महामारी, जैसी बीमारियां फैल सकती हैं। 4 महीने पहले भी इसी तरह की भयावह स्थिति हो गई थी और इसमें 2 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई थी। यमन में हैजा फैलने से मानवीय संकट बढ़ गया था।