अंतरिक्ष में कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली सबसे उम्रदराज महिला धरती पर लौटी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Sep, 2017 12:25 PM

nasa astronaut peggy returns after completing the mission

अंतरिक्ष में कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली सबसे उम्रदराज महिला धरती पर लौट आई है...

वाशिंगटन: अंतरिक्ष में कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली सबसे उम्रदराज महिला धरती पर लौट आई है। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र की पहली महिला कमांडर और नासा की अंतरिक्ष यात्री पेगी व्हिटसन अपने चालक दल के सदस्यों के साथ पृथ्वी पर सुरक्षित रूप से उतर चुकी हैं। अंतरिक्ष से जुड़े कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी पेगी के बारे में यह जानकारी आज अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने दी। इस संबंध में नासा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फोटो भी पोस्ट किए।

साथ ही उन्होंने अंतरिक्ष यात्रियों की लैंडिंग से जुड़े वीडियो भी यूजर्स के साथ शेयर किए। व्हिटसन की वापसी के साथ ही उनके 288 दिन के मिशन खत्म हो गया है। यह मिशन पिछले साल नवंबर में शुरू हुआ था। इसके तहत 12.22 करोड़ मील की दूरी तय की गई और पृथ्वी के 4623 चक्कर लगाए गए। केन्द्र पर यह उनका तीसरा दीर्घकालिक मिशन था। अपने हालिया मिशन में व्हिटसन ने चार स्पेसवॉक कीं।इसके साथ ही उनके करियर की कुल स्पेसवॉक (अंतरिक्ष में चहलकदमी) की संख्या 10 हो गई। उन्होंने अंतरिक्ष में कुल 665 दिन बिताए हैं। व्हिटसन के नाम कई अमरीकी रिकॉर्ड हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!