13 साल के अखिलेश की अजब बीमारी, शरीर से अपने आप निकलने लगता है खून!

Edited By ,Updated: 11 Feb, 2017 07:31 PM

real life stigmata sufferer akhilesh raghuvanshi

मध्यप्रदेश में रहने वाले अखिलेश रघुवंशी विज्ञान और डॉक्टर्स के लिए एक पहेली बने हुए हैं।

भाेपालः मध्यप्रदेश में रहने वाले अखिलेश रघुवंशी विज्ञान और डॉक्टर्स के लिए एक पहेली बने हुए हैं। 13 साल के अखिलेश 3 साल से एक ऐसी बीमारी से ग्रसित हैं, जिसका डॉक्टर्स के पास कोई इलाज नहीं। करीब 3 साल पहले एक दिन अचानक अखिलेश की आंखों से आंसू की जगह खून निकल रहा था। उसके परिवार वाले उसे फ़ौरान डॉक्टर के पास ले गए और उसके आंखों की जांच शुरू हुई। लेकिन जांच में इसका कारण नहीं निकला। कई बड़े डॉक्टर्स ने भी इसकी जांच की, पर नतीजा कुछ नहीं निकला।

इसके थोड़े दिनों बाद अखिलेश के मुंह, खान, भौं, नाक और पैरों से भी खून निकलने लगा। अखिलेश का इलाज करने वाले डॉक्टर्स भी इसका कारण नहीं जान पा रहे थे। समस्या इतने पर ही नहीं रुकी। कभी-कभी बहने वाला खून अब दिन में करीब-करीब 10 बार बहने लगा। बेटे की हालत से दुखी अखिलेश के परिवार ने इलाज के लिए दुनियाभर के डॉक्टर्स से गुहार लगाई है। देखना होगा कि इस अजीब बीमारी का इलाज अखिलेश को मिल पाता है या नहीं। 13 साल का अखिलेश हर दिन ना जाने कितना दर्द झेलता होगा, जिसका अंदाज़ा लगा पाना भी मुश्किल है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!