चीन में बुर्के पर पाबंदी

Edited By ,Updated: 15 Jan, 2015 04:21 AM

article

चीन के मुस्लिम बहुल शिनझियांग प्रांत की राजधानी में आज सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का पहनने पर पाबंदी लगा दी गई। यह प्रांत अक्सर अलगाववादी हिंसा से प्रभावित रहता है।

पेइचिंग: चीन के मुस्लिम बहुल शिनझियांग प्रांत की राजधानी में आज सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का पहनने पर पाबंदी लगा दी गई। यह प्रांत अक्सर अलगाववादी हिंसा से प्रभावित रहता है।
 
इस प्रतिबंध से एक दिन पहले क्षेत्रीय अधिकारियों ने युवाओं को कट्टरवाद के रास्ते पर जाने से रोकने के लिए वैबसाइटों पर चरमपंथी सामग्री पर पाबंदी लगाई थी। प्रांतीय राजधानी उरूमकी के अधिकारियों ने फ्रांस और बैल्जियम का हवाला दिया जहां मुस्लिम महिलाओं के सिर से लेकर पैर तक का बुर्का पहनने पर पाबंदी है।
 
शिनझियांग उईगुर स्वायत्त क्षेत्र की विधानसभा ने बुर्के पर प्रतिबंध को मंजूरी दी और कहा कि उईगुर समुदाय की महिलाओं के लिए यह पारंपरिक परिधान नहीं है। क्षेत्रीय पीपुल्स कांग्रेस के अधिकारियों ने आधिकारिक शिन्हुआ समाचार एजैंसी को आज बताया कि यह नियम संशोधन के बाद अमल में आएगा। इसका मसौदा पिछले वर्ष उरूमकी के नगर निकाय ने तैयार किया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!