मदरसा में पढऩे आए छात्र से एक माह तक कुकर्म

Edited By Updated: 28 May, 2015 08:24 PM

article

मदरसे के एक छात्र से एक माह तक अप्राकृतिक कुकर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित परिवार ने जब मौलवी...

सहारनपुर: मदरसे के एक छात्र से एक माह तक अप्राकृतिक कुकर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित परिवार ने जब मौलवी से शिकायत की, तो वह भी भड़क गया और उनके साथ दुव्र्यवहार करते हुए मामले में चुप्पी न साधने पर जान से मारने तक की धमकी दे डाली।

थाना मण्डी क्षेत्र की मौ. सिराज कॉलोनी खाताखेड़ी निवासी रिहाना ने कप्तान को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका दस वर्षीय पुत्र मौहम्मद हमजा मारीफुल कुरआन आजाद कॉलोनी राणा पैलेस के सामने दीनी तालीम हासिल कर रहा था। आरोप है कि मदरसे का ही छात्र जमशेद निवासी इन्द्रा चौक ने हमजा के साथ जबरन कुकर्म कर डाला। जब मेरे बच्चे ने रात में आकर अपनी कमर व कोहनी पर लगी चोंटे दिखाई, तब उसने बताया कि जमशेद उसके साथ एक माह से अप्राकृतिक कुकर्म कर रहा है। 
 
 
आरोप लगाया कि जब उन्होंने मदरसे के मौलवी याकूब बुलन्दशहरी से मामले की शिकायत की, तो उसने हमारे साथ दुव्र्यवहार किया और यहां तक कहा कि यह बात किसी को बताई तो जान से मरवा दूंगा। पीड़ित परिवार ने कप्तान से हमजा का मैडिकल कराए जाने व आरोपी जमशेद व मौलवी याकूब के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। कप्तान से मिलने वालो में रेहाना, रूकसाना व मसरूफा आदि शामिल रहे।
 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!