म्यांमार में सेना की एयर स्ट्राइक से भारी तबाही, तीन हमलों में 30 से अधिक लोगों की मौ'त

Edited By Updated: 29 Nov, 2026 09:02 AM

military airstrike causes massive destruction in myanmar

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) द्वारा म्यांमार में जनसंहार (Genocide) की पुष्टि के महज एक सप्ताह बाद म्यांमार सेना ने अपने ही देशवासियों पर हवाई हमलों का सिलसिला तेज कर दिया है। शनिवार को म्यांमार की सैन्य जुंटा द्वारा किए गए तीन अलग-अलग हवाई हमलों...

इंटरनेशनल डेस्कः अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) द्वारा म्यांमार में जनसंहार (Genocide) की पुष्टि के महज एक सप्ताह बाद म्यांमार सेना ने अपने ही देशवासियों पर हवाई हमलों का सिलसिला तेज कर दिया है। शनिवार को म्यांमार की सैन्य जुंटा द्वारा किए गए तीन अलग-अलग हवाई हमलों में कम से कम 30 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इसके साथ ही पिछले तीन दिनों में हवाई बमबारी से मरने वालों की कुल संख्या 60 के आंकड़े को पार कर गई है। 

विस्थापितों की शादी के मंडप पर गिराए बम, 5 बच्चों समेत 21 की मौत 
पूर्वोत्तर म्यांमार के मो बिये जिले (शान और करेन्नी राज्यों की सीमा) में उस समय मातम पसर गया जब सेना के लड़ाकू विमान ने विस्थापित लोगों के विवाह समारोह स्थल को निशाना बनाया। राहत दल के नेताओं के अनुसार, इस हमले में 5 बच्चों समेत 21 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब बचावकर्मी मौके पर मदद के लिए पहुंचे, तो सेना ने दूसरा बम भी गिरा दिया। 

राखाइन के बाजार में मलबे में तब्दील हुईं दुकानें, 9 की जान गई 
शनिवार को ही दूसरा बड़ा हमला पश्चिमी राखाइन राज्य के म्राउक-उ (Mrauk-U) शहर के व्यस्त बाजार में हुआ। स्थानीय अंत्येष्टि संगठन के प्रमुख ह्ला मोंग ओ (Hla Maung Oo) ने पुष्टि की कि इस हमले में 9 लोगों की जान चली गई। देर शनिवार को इसी इलाके पर दोबारा हवाई हमला किए जाने की खबर है। 

स्कूल और मठ पर हुआ था हमला, 29 लोगों की गई थी जान 
इससे पहले गुरुवार को मध्य म्यांमार के मगवे (Magway) क्षेत्र में एक स्कूल और बौद्ध मठ को निशाना बनाकर बमबारी, तोपखाने और ड्रोन से हमला किया गया था। म्यांमार की निर्वासित 'नेशनल यूनिटी गवर्नमेंट' (NUG) के अनुसार, इस हमले में 20 नागरिकों (महिलाओं व बच्चों) और 9 पीपुल्स डिफेंस फोर्सेज (PDF) के सदस्यों समेत 29 लोग मारे गए थे। 

2021 तख्तापलट के बाद से 1 लाख से अधिक लोगों की मौत 
वर्ष 2021 में आंग सान सू की की चुनी हुई सरकार का तख्तापलट करने के बाद से म्यांमार में शुरू हुए गृहयुद्ध में अब तक सभी पक्षों के 1,00,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। यह ताजा हवाई हमले 19 नवंबर को आए अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) के उस फैसले के ठीक बाद हुए हैं, जिसमें 2017 में रोहिंग्या अल्पसंख्यकों के खिलाफ की गई हिंसा को जनसंहार माना गया था। सैन्य जुंटा प्रमुख मिन आंग ह्लाइंग (Min Aung Hlaing) ने अदालत के इस फैसले के 'असंगत' पहलुओं को मानने से इनकार कर दिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!