चीन ने की अर्जुन टैंक की तारीफ, पहली बार भारतीय पत्रकारों को दिखाए अपने हथियार

Edited By ,Updated: 30 Jun, 2015 08:19 AM

article

भारत के स्वदेश निर्मित मुख्य युद्धक टैंक ‘अर्जुन’ की चीनी सेना के एक शीर्ष अधिकारी ने सराहना करते हुए इसे भारतीय परिस्थितियों में बहुत अच्छा बताया।

नई दिल्ली: भारत के स्वदेश निर्मित मुख्य युद्धक टैंक ‘अर्जुन’ की चीनी सेना के एक शीर्ष अधिकारी ने सराहना करते हुए इसे भारतीय परिस्थितियों में बहुत अच्छा बताया। वहीं, चीन की सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने पहली बार अपने व्यापक आधुनिकीरण की झलक दिखाने को लेकर भारतीय मीडिया के लिए अपने संस्थानों को खोला है।

बेहतर हुए सैन्य संबंध का संकेत देते हुए पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने आगंतुक भारतीय पत्रकारों की एक टीम के लिए मुख्य सैन्य संस्थान...एकेडमी ऑफ आर्मर्ड फोर्सेज इंजीनयरिंग के दरवाजे खोल दिए हैं, जो सालाना 6,000 कैडेट को प्रशिक्षण देता है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित युद्धक टैंक अर्जुन के बारे में पूछे जाने पर वरिष्ठ कर्नल लियू देगांग ने कहा कि यह बहुत अच्छा है और भारतीय परिस्थितियों के लिए उपयुक्त है। वह एकेडमी के उप कमांडर हैं।

एकेडमी भारत के युद्ध साजो सामान पर करीबी नजर रखती है। अर्जुन टैंक तीसरी पीढ़ी का मुख्य युद्धक टैंक है जिसे सेना के लिए डीआरडीओ ने विकसित किया है। यह एक एमटीयू मल्टी फ्यूल डीजल इंजन से चलता है और 67 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम रफ्तार हासिल कर सकता है। एकेडमी टैंक और बख्तरबंद वाहनों के प्रशिक्षण देने में विशेषज्ञता रखती है।

चीन में इस तरह के सैन्य अनुसंधान केंद्र का दौरा काफी मुश्किल से होता है। यहां तक कि यहां के स्थानीय भारतीय पत्रकारों को भी यहां आमंत्रित नहीं किया जाता। भारतीय सेना में ब्रिगेडियर के समान ही लिउ चीन की सेना में वरिष्ठ कमाडंर हैं। यह पूछने पर कि क्या इस तरह के दौरे से विश्वास जगा है, लिउ ने कहा कि चीन राजनीतिक और सैन्य रूप से अधिक विस्तृत हो रहा है।

गौरतलब है कि 23 लाख की क्षमता वाली दुनिया की सबसे बड़ी सेना पीएलए ने पिछले कुछ साल में व्यापक सैन्य आधुनिकीकरण शुरू किया है। इसका सालाना रक्षा बजट 145 अरब डॉलर का है जो सिर्फ अमेरिका से कम है। चीनी सेना स्वदेशी वायुयान, विमान वाहक पोत, मिसाइल और जमीनी हथियार प्रणालियां विकसित करने पर अधिक ध्यान दे रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!