Los Angeles में दम दिखाएंगे हिमाचल के ये 6 खिलाड़ी

Edited By ,Updated: 01 Jul, 2015 09:39 AM

article

अमरीका के लॉस एंजल्स में 25 जुलाई से आरंभ हो रही स्पैशल ओलिम्पिक विश्व स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेलों में कुल 323 भारतीय खिलाडिय़ों में 6 खिलाड़ी हिमाचल के शामिल हैं।

धर्मशाला: अमरीका के लॉस एंजल्स में 25 जुलाई से आरंभ हो रही स्पैशल ओलिम्पिक विश्व स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेलों में कुल 323 भारतीय खिलाडिय़ों में 6 खिलाड़ी हिमाचल के शामिल हैं। स्पैशल ओलिम्पिक खेलों में 12 तरह की विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रदेश के यह 6 विशेष खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे। यह आयोजन 2 अगस्त, 2015 तक चलेगा। इसमें लगभग 177 देशों के 7 हजार विशेष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

भारतीय स्पैशल ओलिम्पिक की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. मल्लिका नड्डा ने जानकारी दी है कि स्पैशल ओलिम्पिक इकाई द्वारा 4 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन इंडोर स्टेडियम धर्मशाला में 30 जून से आरंभ हो रहा है। 3 जुलाई तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेशभर के 10 जिलों से 55 विशेष खिलाड़ी एवं उनके प्रशिक्षक फ्लोरबाल का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इस प्रशिक्षण शिविर में चयनित विशेष खिलाड़ी एवं उनके प्रशिक्षक आने वाली राष्ट्रीय स्तरीय फ्लोरबाल प्रतियोगिता में भाग लेंगे जोकि फरवरी, 2016 में बिलासपुर हिमाचल प्रदेश में आयोजित होगी। इन प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देने के लिए 3 विशिष्ट प्रशिक्षक राष्ट्रीय कार्यालय द्वारा नियुक्त किए गए हैं।

ये विशेष खिलाड़ी जाएंगे लॉस एंजल्स
चम्बा की सलोचना कुमारी, ऊना की पलक व विशाखा, बिलासपुर के राकेश, मंडी के राहुल और कांगड़ा के कृष्ण कुमार विश्व स्तरीय स्पैशल ओलिम्पिक प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। इनके साथ 1 कोच, 2 अतिरिक्त सहायक एवं भारतीय स्पैशल ओलिम्पिक की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाक्टर मल्लिका नड्डा भी शामिल हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!