Edited By ,Updated: 26 Jul, 2016 05:58 PM
ब्राजील के शहर रियो डि जनेरियो में 5 से 21 अगस्त तक होने वाले ओलिम्पिक खेलों में भारत का 4 सदस्यीय टैनिस दल अपनी चुनौती पेश करेगा।
नई दिल्ली: ब्राजील के शहर रियो डि जनेरियो में 5 से 21 अगस्त तक होने वाले ओलिम्पिक खेलों में भारत का 4 सदस्यीय टैनिस दल अपनी चुनौती पेश करेगा। इस बार टैनिस में सभी अनुभवी खिलाड़ी उतर रहे हैं जिनसे पदक की उम्मीद की जा सकती है। टैनिस टीम में अपना 7वां ओलिम्पिक खेलने जा रहे 43 वर्षिय लिएंडर पेस सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं।
वहीं महिला डबल्स में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी सानिया मिर्जा से भी पदक की उम्मीद की जा सकती है। डबल्स रैंकिंग में नंबर 10 खिलाड़ी भारत के रोहन बोपन्ना भारतीय सानिया मिर्जा के साथ मिक्स डबल्स में उतरेंगे वहीं वह युगल में अनुभवी लिएंडर पेस के साथ जोड़ी में नजर आएंगे।
भारत की चौथी खिलाड़ी 22 वर्षीय प्रार्थना थोम्बरे महिला युगल में सानिया मिर्जा के साथ कोर्ट में उतरेंगी। प्रार्थना के पास ज्यादा अनुभव नहीं है लेकिन विश्व की नंबर एक युगल खिलाड़ी सानिया मिर्जा के साथ होने पर महिला डबल्स में पदक की उम्मीद की जा सकती है। यह सानिया मिर्जा का तीसरा ओलिम्पिक होगा जिसमें वह कम-से-कम किसी ओलिम्पिक में एक पदक जीतना चाहेंगी।