Breaking




करंसी बदलने के बाद भी नकली नोटों का छपना जारी

Edited By ,Updated: 18 Jan, 2020 12:56 AM

fake notes continue to be printed even after changing currency

केंद्र सरकार ने काला धन और नकली करंसी समाप्त करने के लिए 8 नवम्बर, 2016 को 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट बंद करके 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए थे। उस समय कहा गया था कि नई करंसी के सिक्योरिटी फीचर्स की नकल कर पाना जालसाजों के लिए आसान नहीं...

केंद्र सरकार ने काला धन और नकली करंसी समाप्त करने के लिए 8 नवम्बर, 2016 को 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट बंद करके 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए थे। उस समय कहा गया था कि नई करंसी के सिक्योरिटी फीचर्स की नकल कर पाना जालसाजों के लिए आसान नहीं होगा परन्तु नोटबंदी लागू होने के तुरंत बाद नए 500 व 2000 रुपए वाले नकली नोट भी बाजार में आ गए। नोटबंदी की घोषणा के 53 दिन बाद ही देश में  45.44 लाख रुपए कीमत के बराबर 2000 रुपए मूल्य वाले 2272 नोट पकड़े गए थे।
 
रिजर्व बैंक की रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में 200, 500 और 2000 रुपए मूल्य वाले नकली नोटों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बाजार में आने वाले नकली नोटों में सर्वाधिक 2000 रुपए वाले नोट हैं। इनके अलावा 500 रुपए मूल्य के नकली नोट भी बराबर पकड़े जा रहे हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो के अनुसार वर्ष 2017-18 में कुल 46.06 करोड़ रुपए के नकली नोट पकड़े गए जिनमें 2017 में 2000 रुपए वाले नोटों की संख्या 53.3 प्रतिशत थी जो 2018 में बढ़कर 61.1 प्रतिशत हो गई।

06 जनवरी को चंदौली पुलिस ने नकली नोटों के धंधे में संलिप्त अंतर प्रांतीय गिरोह के 4 सदस्यों से 5700 रुपए के नकली नोट बरामद किए। 
13 जनवरी को रांची में पकड़े गए नकली नोट छापने वाले एक अंतर प्रांतीय गिरोह के 2 सदस्यों के कब्जे से नोट छापने वाली मशीन, कागज, 2000 रुपए वाले नकली नोट, आधे छप चुके नोट और एक लैपटाप बरामद हुआ। 
13 जनवरी को लखनऊ की आलमबाग पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 50 और 100 रुपए की कीमत वाले 21,750 रुपए के जाली नोट, नोट छापने के 72 कागज, एक नोट काटने का कटर, कागज पर बनी असली नोट की डाई और रबड़ बैंड सहित नोट बनाने के अन्य उपकरण पकड़े।

16 जनवरी को थाना भोगपुर की पुलिस ने 2 जालसाजों को काबू करके उनके कब्जे से 66,200 रुपए की नकली करंसी जब्त की। 
16 जनवरी को प्राप्त समाचार के अनुसार नागपुर में डी.आर.आई. ने 3 दिनों के दौरान कार्रवाई करके बंगाल के रास्ते बंगलादेश से पहुंची अत्यंत बढिय़ा क्वालिटी की 2000 और 500 रुपए वाले 18 लाख 74 हजार 500 रुपए के नकली नोटों की खेप पकड़ी। 
16 जनवरी को देहरादून में क्लेमेंटाऊन पुलिस ने एक व्यक्ति को 11,000 रुपए के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया। इनमें 2000 रुपए वाले 4, 500 रुपए वाले 5 और 100 रुपए वाले 5 जाली नोट शामिल थे।
उक्त उदाहरणों से अनुमान लगाया जा सकता है कि आज देश में नकली नोटों का धंधा कितना विशाल रूप धारण करता जा रहा है। अत: नकली करंसी के निर्माण या सप्लाई से जुड़े लोगों के विरुद्ध देशद्रोह के आरोप में कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।   —विजय कुमार

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!