Mahindra Thar 2WD को घर लाने के लिए करना होगा लंबा इंतज़ार

Edited By Radhika,Updated: 07 Feb, 2023 11:52 AM

will have to wait a long time to bring mahindra thar 2wd home

भारत की जानी-मानी वाहन निर्माता महिंद्रा ने जनवरी में मार्केट में Thar 2WD को लॉन्च किया था। कंपनी ने इस नई थार को 9.99 लाख की कीमत पर पेश किया था। लेकिन आपको बता दें कि नई थार को घर लाने के लिए कम से कम एक साल तक का इंतजार करना होगा।

ऑटो डेस्क: भारत की जानी-मानी वाहन निर्माता महिंद्रा ने जनवरी में मार्केट में Thar 2WD को लॉन्च किया था। कंपनी ने इस नई थार को 9.99 लाख की कीमत पर पेश किया था। लेकिन आपको बता दें कि नई थार को घर लाने के लिए कम से कम एक साल तक का इंतजार करना होगा। इस लंबे वेटिंग पीरियड के पीछे का कारण हेवी डिमांड हो सकता है।  

PunjabKesari

जानकारी मुताबिक थार 2WD पेट्रोल एडिशन पर 3 महीने और डीजल वेरिएंट पर लगभग 16-18 महीने का लंबा इंतज़ार करना होगा। इसके अलावा Thar 4x4 भी 3 महीने के वेटिंग पीरियड पर है। Thar 2WD, 3 वेरिएंट्स में उपलब्ध है। बता दें कि इच्छुक ग्राहक इसे 10,000 के टोकन अमाउंट पर बुक करवा सकते हैं।  

PunjabKesari

थार 2WD को 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ पेश किया गया है जो 117 बीएचपी और 300 एनएम और 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल का उत्पादन करता है जो 150 बीएचपी और 320 एनएम बनाता है। जबकि डीजल को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।  

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

    IPL
    Lucknow Super Giants

    Royal Challengers Bengaluru

    Teams will be announced at the toss

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!