Breaking




प्राचीनकाल और वर्तमान संदर्भ में भारत-चीन संबंध

Edited By ,Updated: 19 Jun, 2019 04:17 AM

india china relations in ancient times and current context

गत सप्ताह चीन में विभिन्न विश्वविद्यालयों तथा अकादमियों में मुझे तीन व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया था, जिनका मुख्य विषय दोनों देशों के बीच गतिशील सांस्कृतिक संबंधों पर केन्द्रित था। भारत-चीन संबंध महाभारतकालीन हैं, यह तो प्रमाणित है।...

गत सप्ताह चीन में विभिन्न विश्वविद्यालयों तथा अकादमियों में मुझे तीन व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया था, जिनका मुख्य विषय दोनों देशों के बीच गतिशील सांस्कृतिक संबंधों पर केन्द्रित था। भारत-चीन संबंध महाभारतकालीन हैं, यह तो प्रमाणित है। कौटिल्य के अर्थशास्त्र में भी चीन के रेशम का जिक्र है।

हजार साल पहले चीन के राजगुरु के नाते भारत के बौद्ध भिक्षु कुमारजीव (चीनी भाषा में चोमोलिशु) प्रतिष्ठित किए गए थे। हर भारतीय दिन में  अनेक बार जिस दानेदार शक्कर का इस्तेमाल करता है वह चीन से ही आई थी और इसीलिए उसे हम चीनी कहते हैं। 1962 का अपवाद छोड़ दें, जो चीन के अध्यात्म के विपरीत साम्यवादियों की सत्ता के बाद हुआ, तो भारत-चीन आध्यात्मिक संबंध हमेशा अच्छे ही रहे हैं। लेकिन क्या वर्तमान भारत-चीन संबंध उस वैचारिक और सांस्कृतिक विरासत के परिदृश्य में उल्लेखित किए जा सकते हैं। 

संबंधों के नए दौर में प्रवेश
नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद हमारे द्विपक्षीय संबंध बराबरी और भारत हित सुरक्षित करते हुए दृढ़ता के आधार पर नए दौर में प्रवेश कर चुके हैं। गत वर्ष वुहान में अनौपचारिक शिखर वार्ता को दोनों देशों के मध्य एक मील का पत्थर माना जाता है। शी-जिनपिंग चीन के इतिहास में ऐसे पहले राष्ट्रपति बने जो किसी विशेष विदेशी मेहमान की अगवानी के लिए राष्ट्रीय राजधानी पेइङ्क्षचग से बाहर किसी नगर में पहुंचे और तीन दिन व्यक्तिगत गर्मजोशी के साथ नरेन्द्र मोदी की मेहमाननवाजी की। मसूद अजहर के मामले में भी अंतत:चीन को भारत की बात माननी पड़ी तथा संयुक्त राष्ट्र संघ में उसे वैश्विक आतंकी घोषित करने में भारत को सफलता मिली। 

पर इसके साथ ही अन्य अनेक विषय रहते हैं जो असहमति के बिन्दू हैं, जैसे भारत-चीन व्यापार में भयानक असंतुलन। 70 प्रतिशत से अधिक व्यापार चीन के पक्ष में है। भारत की दवाएं अभी भी बड़ी मात्रा में चीन के  बाजार में प्रवेश नहीं कर पा रही हैं। भारत को पेंसिलिन दवाओं तथा इंजैक्शनों की आपूॢत करने वाला चीन सबसे  बड़ा देश बना, जो इन दवाओं के निर्माण के मूल तत्व भेजता है और जो कारखाने भारत में इनका निर्माण कर रहे थे वे चीन की अतिशय आपूॢत के दबाव में बंद हो चुके हैं। इस्पात के क्षेत्र में भी चीन भारत से कच्चा माल यानी लौह अयस्क भारी मात्रा में ले रहा है और उसका भारत के स्टील निर्माण पर खराब असर पड़ा है। 

मैं दिल्ली का हाल बताऊं तो यहां की खिलौना दुकानें तथा खिलौना निर्माता या तो सिर्फ चीन का सामान बेच रहे हैं या उनके यहां ताले लग गए हैं। पंचकुइयां रोड और कीॢत  नगर की लक्कड़ मंडियां कभी भारतीय कारीगरों, भारतीय लकड़ी और उनसे निर्मित सामान का देश का बड़ा बाजार हुआ करती थीं, आज वहां अब सिर्फ चीन से आयातित लकड़ी के फर्नीचर तथा अन्य सजावटी सामानों का व्यापार होता है। 

स्थिति बदलने पर काम
भारत की वर्तमान सरकार यह स्थिति बदलने के लिए पूरी गंभीरता से काम कर रही है। हर देश को अपने नागरिकों की पूंजी और निर्माण क्षमता की रक्षा का अधिकार है। भारत के साम्यवादी देशभक्ति को पाप और अपराध मानते हैं तथा उनके लिए विदेश निष्ठा ही राजनीतिक मजहब है। पर चीन में देशभक्ति बहुत पवित्र और सरकार की आधारभूत निष्ठा का प्रतीक है। वे चीन के प्राचीन सम्राटों एवं बौद्ध संतों का सम्मान के साथ अपने साहित्य में उल्लेख करते हैं। भारत से गए बौद्ध भिक्षु जैसे कुमारजीव, समंतभद्र, मतंग और कश्यप वहां के ऐतिहासिक महापुरुष माने जाते हैं। सांस्कृतिक क्रांति के दौरान विध्वंस और तबाही के बाद चीन बौद्ध मत के संरक्षण और प्रसार के लिए विशेष रुचि दिखा रहा है। अब इस दौर में चीन में भारत को नेहरूवादी और वामपंथी चश्मे से देखने की बजाय सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा के दर्पण में देखने की प्रवृत्ति बढ़ी है। 

इस परिदृश्य में मुझे कुनमिंग (कोलकाता से दो घंटे की उड़ान) की यूनान सोशल साइंस अकादमी और सिचुआन विश्वविद्यालय (चीन का दूसरे क्रमांक का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय) में छात्रों व अध्यापकों के समक्ष भारत-चीन सांस्कृतिक संबंधों पर बोलने का अवसर मिला। कुनमिंग में बी.सी.आई.एम. अर्थात बंगलादेश, चीन, भारत और म्यांमार  के मध्य गठबंधन और उसके द्वारा आपसी सम्पर्क मार्गों व अन्य संबंधों को स्पर्श करना था जबकि सिचुआन में विचारधारा का विषय प्रभावी था। 

वहां के वैचारिक नेताओं में यह जानने की बहुत उत्कंठा थी कि नरेन्द्र मोदी की सफलता के पीछे किस विचारधारा का प्रभावी योगदान है। मुझे जानकर आश्चर्य हुआ कि अभी तक चीन के पुस्तकालयों में जितनी बड़ी मात्रा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का साहित्य पहुंचना चाहिए था वह अभी तक कम ही दिखता है। इसका एक कारण चीन के वैचारिक क्षेत्र में नेहरूवादी और वामपंथी प्रभाव का प्राबल्य ही कहा जा सकता है।

विचारधाराओं का योगदान
नए भारत की जड़ में जिन विचारधाराओं का योगदान है, चीन उसे समझे बिना भारत को समझ नहीं सकता। पूंजीवाद और साम्यवाद के सामने एकात्म मानववाद का दर्शन नवीन भारत की सत्ता नीति का एक आधारभूत हिस्सा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय अर्थात समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान को सर्वोच्च वरीयता दी थी और सामाजिक समता व समरसता एकात्म मानव दर्शन का आधार है। चीन के लिए यह समझना बेहद जरूरी है कि भारत पूंजीवाद और साम्यवाद को अस्वीकार करने वाली विचारधारा पर चल रहा है जिसे एकात्म मानवदर्शन कहते हैं और जिसके लिए हिन्दू जीवन पद्धति या हिंदुत्व सम्मान और गौरव का विषय है, क्षमा भाव या हीनता का नहीं।-तरुण विजय
 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!