कोयला श्रमिकों की हड़ताल से 75 फीसदी खानों में उत्पादन ठप्प

Edited By ,Updated: 07 Jan, 2015 10:51 AM

article

कोयला उद्योग के करीब पांच लाख कर्मचारी मंगलवार से 5 दिन की हड़ताल पर हैं। इसका असर पहले ही दिन से दिखने लगा है।

नई दिल्लीः कोयला उद्योग के करीब पांच लाख कर्मचारी मंगलवार से 5 दिन की हड़ताल पर हैं। इसका असर पहले ही दिन से दिखने लगा है। कर्मचारियों की हड़ताल से देश का 75 फीसदी कोयला उत्पादन ठप्प हो गया। इससे कोल इंडिया भी प्रभावित हुई है और बिजली संयंत्रों को ईंधन आपूर्ति पर भी असर पड़ सकता है। यानी संभव है कि देश के सामने एक बड़ा बिजली संकट खड़ा हो जाए।

हड़ताल को समाप्त करने के लिए सरकारी अधिकारियों और श्रमिक संगठन के प्रतिनिधियों के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार देर रात 4 घंटे से अधिक समय तक चली बातचीत विफल हो गई है। कर्मचारियों ने कहा कि वह हड़ताल जारी रखेंगे। इसे 1977 के बाद की अब तक की सबसे बड़ी औद्योगिक हड़ताल माना जा रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''हर दिन 15 लाख टन के कुल उत्पादन में से करीब 75 फीसदी प्रभावित हुआ है।'' उन्होंने कहा कि श्रमिक संगठनों के नेता अपने रुख पर अड़े हुए हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!