सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी हुई महंगी, चेक करें आज का लेटेस्ट भाव

Edited By jyoti choudhary,Updated: 10 Jun, 2024 11:17 AM

big fall in gold prices silver becomes expensive check today s latest rates

शेयर बाजार में जहां नए रिकॉर्ड बनते दिखे हैं, वहीं कमोडिटी बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बड़ी गिरावट के बीच सोमवार को भारतीय वायदा बाजार में सोने में  सुस्ती देखने को मिल रही है। सोने के वायदा भाव आज गिरावट के...

बिजनेस डेस्कः शेयर बाजार में जहां नए रिकॉर्ड बनते दिखे हैं, वहीं कमोडिटी बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बड़ी गिरावट के बीच सोमवार को भारतीय वायदा बाजार में सोने में  सुस्ती देखने को मिल रही है। सोने के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले, जबकि चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। MCX सोने की कीमतें 71,000 के नीचे चल रही हैं जबकि चांदी की कीमतों में तेजी आई है ये 89,460 पर थी।

PunjabKesari

सोना हुआ सस्ता

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज गिरावट के साथ 71,000 रुपए के नीचे कारोबार कर रहा है। खबर लिखे जाने के समय यह 70,980 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। सोने के वायदा भाव ने पिछले महीने 74,442 रुपए के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

PunjabKesari

चांदी चमकी

हालांकि, चांदी में तेजी बरकरार है, हां ये भी 90,000 के नीचे जरूर आ गई है। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 266 रुपए की तेजी के साथ 89,355 रुपए पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 89,460 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। शुक्रवार को ये 89,089 पर बंद हुई थी। पिछले महीने चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपए के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

PunjabKesari

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सुस्त, चांदी सुस्त शुरुआत के बाद तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। लेकिन चांदी के भाव बाद में चढ़ गए Comex पर सोना 2,311 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,325 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 11.70 डॉलर की गिरावट के साथ 2,313.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 29.25 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 29.44 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 0.13 डॉलर की तेजी के साथ 29.57 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। 
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!