Gold-Silver price October 10: गिरावट पर लगी ब्रेक, फिर चढ़ने लगे सोने के भाव, चांदी भी हुई महंगी

Edited By Updated: 10 Oct, 2024 09:52 AM

the decline was halted the price of gold started to rise again

लगातार तीन दिन से सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है और आज इस गिरावट पर ब्रेक लग गया है। गुरुवार (10 अक्टूबर) सोने का वायदा भाव 0.11 फीसदी की तेजी के साथ 75,013 रुपए जबकि चांदी का भाव 0.24 फीसदी बढ़त के साथ 89,082 रुपए पर कारोबार कर रहे हैं।

बिजनेस डेस्कः लगातार तीन दिन से सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है और आज इस गिरावट पर ब्रेक लग गया है। गुरुवार (10 अक्टूबर) सोने का वायदा भाव 0.11 फीसदी की तेजी के साथ 75,013 रुपए जबकि चांदी का भाव 0.24 फीसदी बढ़त के साथ 89,082 रुपए पर कारोबार कर रहे हैं।

सोने में 600 रुपए की गिरावट, चांदी 2,800 रुपए लुढ़की 

कमजोर घरेलू मांग के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। सोना 600 रुपए गिरकर 77,700 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मंगलवार को सोना 78,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत भी 2,800 रुपए लुढ़ककर 91,200 रुपए प्रति किलोग्राम रही जो एक दिन पहले 94,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस बीच, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 600 रुपए गिरकर 77,300 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू मांग में सुस्ती के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई है। 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के वायदा कारोबार में दिसंबर आपूर्ति वाले सोने के अनुबंध की कीमत 29 रुपए बढ़कर 75,190 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। एक्सचेंज में दिसंबर आपूर्ति वाले चांदी अनुबंध की कीमत भी 754 रुपए बढ़कर 89,483 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। एशियाई कारोबारी घंटों में कॉमेक्स वायदा 0.03 प्रतिशत गिरकर 2,634.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘सुरक्षित निवेश के तौर पर प्रीमियम कम होने से बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और अधिक कटौती की संभावना कम हो गई।'' हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी 0.75 प्रतिशत बढ़कर 30.83 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!