Closing Bell: गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 523 अंक टूटा

Edited By jyoti choudhary,Updated: 12 Feb, 2024 03:45 PM

closing bell market closed with decline bse down 523 points

शेयर बाजार में आज यानी सोमवार (12 फरवरी) को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 523 (0.73%)अंक की गिरावट के साथ 71,072.49 वहीं निफ्टी 166.45 (0.76%) अंक गिर कर 21,616.05 के स्तर पर बंद हुआ।

बिजनेस डेस्कः शेयर बाजार में आज यानी सोमवार (12 फरवरी) को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 523 (0.73%)अंक की गिरावट के साथ 71,072.49 वहीं निफ्टी 166.45 (0.76%) अंक गिर कर 21,616.05 के स्तर पर बंद हुआ।

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट और 9 में तेजी देखने को मिली। बैंकिंग और पावर शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। वहीं आज पेटीएम के शेयर में 2% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।

पिछले हफ्ते बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले शुक्रवार (9 जनवरी) को शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली थी। सेंसेक्स 167 अंक की बढ़त के साथ 71,595 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में 64 अंक की बढ़त रही, ये 21,782 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट देखने को मिली थी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!