देश का निर्यात अप्रैल में मामूली बढ़कर 34.99 अरब डॉलर पर

Edited By jyoti choudhary,Updated: 15 May, 2024 03:00 PM

country s exports increased marginally to 34 99 billion in april

देश का वस्तुओं का निर्यात इस साल अप्रैल में मामूली बढ़कर 34.99 अरब डॉलर रहा है। एक साल पहले इसी महीने में यह 34.62 अरब डॉलर था। बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य महीने में आयात भी बढ़कर 54.09 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो अप्रैल, 2023 में...

नई दिल्लीः देश का वस्तुओं का निर्यात इस साल अप्रैल में मामूली बढ़कर 34.99 अरब डॉलर रहा है। एक साल पहले इसी महीने में यह 34.62 अरब डॉलर था। बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य महीने में आयात भी बढ़कर 54.09 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो अप्रैल, 2023 में 49.06 अरब डॉलर था। अप्रैल में व्यापार घाटा यानी आयात और निर्यात के बीच का अंतर 19.1 अरब डॉलर रहा। 

वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि इन आंकड़ों से नए वित्त वर्ष की शुरुआत अच्छा होने का संकेत मिलता है और इसके आगे भी बने रहने की उम्मीद है। इस साल मार्च में निर्यात 41.68 अरब डॉलर रहा था, जो एक साल पहले इसी महीने में 41.96 अरब डॉलर था।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!