Edited By jyoti choudhary,Updated: 01 Jun, 2019 03:45 PM
ऊंचे भाव पर जेवराती खरीद कम होने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 50 रुपए लुढ़ककर 33,120 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक मांग आने से चांदी 30 रुपए की बढ़त में 37,580 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
नई दिल्लीः ऊंचे भाव पर जेवराती खरीद कम होने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 50 रुपए लुढ़ककर 33,120 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक मांग आने से चांदी 30 रुपए की बढ़त में 37,580 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
अंतररष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर शुक्रवार को बढ़त के साथ 1,305.35 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी तेजी में 1,310.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतररष्ट्रीय बाजारों में चांदी हाजिर भी सप्ताहांत पर तेजी के साथ 14.54 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।