Pics: यह हैं देश के सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले लोग

Edited By ,Updated: 05 Oct, 2016 05:06 PM

kalanithi maran kumar mangalam birla

देश में धनी लोगों की कमी नहीं है। हम आपको टॉप 10 लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी पर डे सैलरी लाखों रुपए में है।

नई दिल्लीः देश में धनी लोगों की कमी नहीं है। हम आपको टॉप 10 लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी पर डे सैलरी लाखों रुपए में है।

कलानिधि मारन
SUN TV के एमडी कलानिधि मारन देश के सबसे ज्यादा सैलेरी पाने वाले सीईओ हैं। 1992 में मारन ने अपने करियर की शुरूआत में तमिल की मंथली वीडियो न्यूज मैगजीन पूमालाई 657 से की थी। इसके बाद 14 अप्रैल 1993 को उन्होंने सन टी.वी. की स्थापना की। सन टी.वी. नैटवर्क भारत के सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाला टी.वी. नैटवर्क है। हालांकि सन टी.वी. का फोकस दक्षिण भारत है। कंपनी के टी.वी. चैनल के अलावा एफएम चैनल और डी.टी.एच. सेवा भी है। 2014-15 में कलानिधि मारन का सैलरी पैकेज 61.27 करोड़ रुपए था। कलानिधि मारन की रोजाना की सैलरी करीब 16.78 लाख रुपए है। 

कावेरी कलानिधि
कावेरी कलानिधि मारन की पत्नी और सन टी.वी. नैटवर्क की एग्जीक्यूटिव डारेक्टर हैं। वे देश की सबसे ज्यादा सैलेरी पाने वाली महिला सीईओ हैं और दूसरी सबसे ज्यादा सैलेरी लेने वाली सीईओ हैं। कलानिधि से उनकी शादी 1991 में हुई थी और दोनों की एक बेटी काविया भी है। कावेरी कलानिधि का सैलरी पैकेज 61.26 करोड़ रुपए सालाना है, जो कलानिधि मारन के पैकेज से केवल प्रतिदिन के हिसाब से कावेरी कलानिधि की सैलरी भी 16.78 लाख रुपए है।

पवन कांत मुंजाल
पवन मुंजाल ने 1980 के दशक के शुरूआती सालों में हीरो हॉन्डा मोटर्स को बतौर डायरेक्टर जॉइन किया था और वर्ष 2002 में वे हीरो हॉन्डा मोटर्स जिसे अब हीरो मोटोकॉर्प के नाम से जाना जाता है, उसके मैनेजिंग डायरेक्टर बने थे। हीरो मोटो कॉर्प के सीएमडी और सीईओ पवन कांत मुंजाल सैलरी लेने के मामले में तीसरे पायदान पर हैं। पवन कांत मुंजाल का सैलरी पैकेज 44.62 करोड़ रुपए है यानी प्रतिदिन के हिसाब से 12.22 लाख रुपए है। पवन कांत मुंजाल आई.आई.एम. लखनऊ और इंडियन स्कूल ऑफ बिजनैस, हैदराबाद के बोर्ड में शामिल हैं।

कुमार मंगलम बिड़ला
कुमार मंगलम बिड़ला को 2014-15 में कुल 44.56 करोड़ रुपए का पैकेज मिला। बिरला को 12.20 लाख रुपए प्रतिदिन के हिसाब से फाइनेंशियल इयर 2014-15 में मिले। फोर्ब्स की लिस्ट में बिड़ला 196वें पायदान पर हैं। कुमार मंगलम बिड़ला की कुल नेटवर्थ 820 करोड़ डॉलर (54,940 करोड़ रुपए) है।

सुनील कांत मुंजाल
सुनील कांत मुंजाल ने हाल में हीरो मोटो कॉर्प के ज्वाइंट एमडी पद से इस्तीफा दिया है। 2014-15 में सुनील कांत मुंजाल को सैलरी के रूप में 42.46 करोड़ रुपए का पैकेज मिला था। सुनील कांत मुंजाल अब हीरो मोटो कॉर्प के बोर्ड में नहीं है। पिता बृजमोहनल लाल मुंजाल के निधन के बाद ग्रुप के बंटवारे में हीरो कॉरपोरेट सर्विसेज उनके हिस्से में आई है।

ओंकार एस कंवर
ओंकार एस कंवर अपोलो टायर के सीएमडी हैं। 2013-14 में ओंकार एस कंवर का सैलरी पैकेज 30.41 करोड़ रुपए था जबकि 2014-15 में पैकेज 37 फीसदी बढ़कर 41.71 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

डीबी गुप्ता
डीबी गुप्ता फार्मा कंपनी ल्यूपिन के चेयरमैन हैं। 2014-15 में डीबी गुप्ता को 37.58 करोड़ रुपए का सैलरी पैकेज मिला था। ल्यूपिन भारत की तीसरी सबसे बड़ी फार्मा कंपनी है।

मुरली कृष्णा डीवी
मुरली के डीवी भी फार्मा कंपनी डीवीज लैबोरेट्रीज के चेयरमैन हैं। मुरलीके डीवी को 2014-15 में 35.41 करोड़ रुपए का पैकेज मिला था। मुरली के डीवी भारत के 45वें सबसे रईस व्यक्ति हैं। डीवीज लैबोरेट्रीज की मौजूदा मार्केट वैल्यू 30 हजार करोड़ रुपए है।

सज्जन जिंदल
जेएसडब्ल्यूग्रुप के सीएमडी सज्जन जिंदल को 2014-15 में 35.28 करोड़ रुपए का सैलरी पैकेज मिला था। सज्जन जिंदल की जेएसडब्ल्यू स्टील भारत की दूसरी सबसे बड़ी निजी स्टील कंपनी है।

जयदेव गल्ला
जयदेव गल्ला अमरा राजा बैटरी के एमडी और सीईओ हैं। 55 साल के जयदेव गल्ला को 2014-15 में 35.28 करोड़ रुपए का सैलरी पैकेज मिला था। जयदेव गल्ला आंध्र प्रदेश के गुंटूर से लोकसभा के सांसद भी हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!