Edited By Seema Sharma,Updated: 08 Apr, 2019 09:23 AM
राजधानी दिल्ली समेत देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दामों में सोमवार को स्थिरता देखी गई। इंडियन ऑयल (IOC) ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं किया है।
बिजनेस डेस्कः राजधानी दिल्ली समेत देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दामों में सोमवार को स्थिरता देखी गई। इंडियन ऑयल (IOC) ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में पेट्रोल 72.85 रुपए और डीजल क्रमश: 66.11 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल 78.42 रुपए और डीजल 69.19 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
पेट्रोल-डीजल की कीमत
शहर |
पेट्रोल के दाम |
डीजल के दाम |
दिल्ली |
72.85 रुपए |
66.11 रुपए |
मुंबई |
78.42 रुपए |
69.19 रुपए |
कोलकाता |
74.87 रुपए |
67.85 रुपए |
चेन्नई |
75.61 रुपए |
69.80 रुपए |
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 74.87 रुपए और डीजल के दाम 67.85 रुपए है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 75.61 रुपए प्रति लीटर और डीजल 69.80 रुपए प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है। विदेशी बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 71 डॉलर प्रति बैरल के करीब कामकाज कर रहा है. वहीं डब्ल्यूटीआई (WTI) कच्चा तेल भी 63.50 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है। साथ ही अमेरिका की ईरान और वेनेजुएला के खिलाफ प्रतिबंध से भी कच्चे तेल की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।