शेयर बाजार की शानदार वापसी, सेंसेक्स 2303 अंक मजबूत, 74,382 के स्तर पर हुआ बंद

Edited By jyoti choudhary,Updated: 05 Jun, 2024 03:34 PM

stock market stock market in green mark after earthquake

शेयर बाजार में लोकसभा चुनाव नतीजों के बीच भारी-भरकम गिरावट के बाद आज बुधवार (5 जून) को बाजार बेहतरीन रिकवरी दिखी। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 2400 के स्तर को पार कर गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 2303.19 (3.20%) अंक मजबूत हो कर 74,382.24 वहीं निफ्टी...

मुंबईः शेयर बाजार में लोकसभा चुनाव नतीजों के बीच भारी-भरकम गिरावट के बाद आज बुधवार (5 जून) को बाजार बेहतरीन रिकवरी दिखी। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 2400 के स्तर को पार कर गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 2303.19 (3.20%) अंक मजबूत हो कर 74,382.24 वहीं निफ्टी में भी 735.85 (3.36%) अंकों की बढ़त रही, ये 22,620.35 के स्तर पर बंद हुआ।
 
आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में तेजी है। इंडसइंड बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 7% की तेजी है। M&M भी 6% चढ़ा है। टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और कोटक बैंक के शेयर 4% से ज्यादा तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

ऑटो, मेटल, FMCG और प्राइवेट बैंक शेयर चढ़े

आज के कारोबार में ऑटो, मेटल, FMCG और प्राइवेट बैंक के शेयर सबसे ज्यादा चढ़े हैं। निफ्टी का ऑटो, मेटल, FMCG और प्राइवेट बैंक इंडेक्स 4% से ज्यादा बढ़कर कारोबार कर रहा है। वहीं बैंक, फार्मा और हेल्थकेयर में 3% से ज्यादा की तेजी है।

  • बंद होने के कुछ समय पहले सेंसेक्स 2434.14 अंक मजबूत होकर 74,513.19 जबकि निफ्टी 768.70 अंकों की बढ़त के साथ 22,653.20 पर था
  • दोपहर 2.00 बजे के करीब सेंसेक्स 2009 अंक उछला ये 74,088 के स्तर और निफ्टी 641 अंकों की बढ़त के साथ 22,525.75 के स्तर पर कर रहा कारोबार
  • 11:30 बजे सेंसेक्स में 1673.85 अंक चढ़कर 73,752.90 और निफ्टी 548.50 अंकों की बढ़त के साथ 22,433 के स्तर पर कर रहा कारोबार
  • 11:23 बजे सेंसेक्स में 1454 अंकों की बढ़त रही ये 73,533 के स्तर वहीं निफ्टी भी 434 अंक चढ़कर 22,319 के स्तर पर कर रहा कारोबार  

रुपए में सात पैसे की बढ़त 

घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और विदेशों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में निचले स्तर से उबरकर सात पैसे मजबूत हुआ और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.44 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि मूल्य-खरीद की होड़ से शेयर बाजारों में तेजी आई, जिससे स्थानीय मुद्रा को बल मिला। आम चुनाव के परिणाम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को उम्मीद से कम बहुमत मिलने से मंगलवार को रुपए में भारी गिरावट आई थी। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.50 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.44 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले सात पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.51 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.14 पर रहा।  

कल 4,389 अंक टूटा था सेंसेक्स

लोकसभा चुनाव के नतीजों वाले दिन कल यानी, 4 जून को सेंसेक्स 4389 अंक (5.74%) की गिरावट के साथ 72,079 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 1,379 अंक (5.93%) की गिरावट रही, ये 21,884 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट और 5 शेयरों में तेजी रही। NTPC और SBI के शेयरों में करीब 15% की गिरावट रही। LT, पावर ग्रिड के शेयर 12% से ज्यादा नीचे है। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में करीब 5.74% की तेजी रही।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!