Closing Bell: सेंसेक्स 167 अंक गिरकर 81,467 पर बंद तो निफ्टी में रही बढ़त

Edited By Updated: 09 Oct, 2024 03:34 PM

bse closed down 167 points at 81 467 while nifty gained

बुधवार (9 अक्टूबर) हरे निशान पर कारोबार कर रहे बाजार में अचानक गिरावट आ गई। कारोबार बंद होने के कुछ समय पहले सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर थे। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 167 अंक गिरकर 81,467 के स्तर पर जबकि निफ्टी 5.90 अंक की बढ़त के साथ 25,019 के...

मुंबईः बुधवार (9 अक्टूबर) हरे निशान पर कारोबार कर रहे बाजार में अचानक गिरावट आ गई। कारोबार बंद होने के कुछ समय पहले सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर थे। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 167 अंक गिरकर 81,467 के स्तर पर जबकि निफ्टी 5.90 अंक की बढ़त के साथ 25,019 के स्तर पर बंद हुआ।

कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी 8 अक्टूबर को सेंसेक्स 584 अंक की तेजी के साथ 81,634 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 217 अंक की तेजी रही, ये 25,013 के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं, BSE स्मॉल कैप 1,322 अंक चढ़कर 55,439 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी और 11 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 36 में तेजी और 14 में गिरावट थी। मीडिया सेक्टर में सबसे ज्यादा 3.11% की तेजी थी।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!