सोने-चांदी की कीमत में आई बड़ी गिरावट, चेक करें लेटेस्ट रेट

Edited By jyoti choudhary,Updated: 04 Apr, 2022 11:45 AM

there was a big fall in the price of gold and silver

सोने-चांदी के रेट में आज सोमवार को गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 116 रुपए सस्ता हुआ है। इस गिरावट के साथ सोना आज सुबह 51228.00 रुपए पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी की कीमतें भी घटी है। आज चांदी के दाम में 173 रुपए की गिरावट...

बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी के रेट में आज सोमवार को गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 116 रुपए सस्ता हुआ है। इस गिरावट के साथ सोना आज सुबह 51228.00 रुपए पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी की कीमतें भी घटी है। आज चांदी के दाम में 173 रुपए की गिरावट आई है और यह 66569.00 पर ट्रेड कर रही है।

बुलियन मार्केट में 24 कैरेट सोना गिरावट के साथ 52650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। 22 कैरेट सोने का भाव आज सुबह 10:00 बजे 48263 रुपए रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 39488 रुपए पर पहुंच गया और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 30713 रुपए रहा। बुलियन मार्केट में एक किलोग्राम चांदी का दाम 68430 रुपए रहा।

मिस्ड कॉल देकर पता लगाएं सोने का रेट
सोने-चांदी की कीमत का पता लगाने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे आसानी से इनके भाव का पता लगा सकते हैं। इसके लिए 8955664433 नंबर पर सिर्फ मिस्ड कॉल देना है। इसके बाद आपके फोन पर एक एसएमएस लेटेस्ट रेट का आ जाएगा।

ऐसे चेक कर सकते हैं सोने की शुद्धता
अगर आप सोने की शुद्धता की जांच करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार ने एक ऐप बनाया है। इसका नाम है ‘BIS Care app’ ऐप। इसकी मदद से आप सोने की शुद्धता जांच सकते हैं। इस ऐप की मदद से न सिर्फ शुद्धता जांच सकते हैं बल्कि इससे जुड़ी शिकायत भी कर सकते हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!