‘गैंगस्टर गैवी के 5 साथी गिरफ्तार, खरड़ के फ्लैट से 1.25 किलोग्राम हैरोइन बरामद

Edited By AJIT DHANKHAR,Updated: 09 May, 2021 01:29 AM

1 25 kg of heroin recovered

ठ्ठसभी पर पंजाब के जिलों में दर्ज हैं केस, अलग-अलग ठिकानों से 3 पिस्तौल,23 कारतूस और 3 वाहन मिले

चंडीगढ़/कुराली, (रमनजीत/बठला): गैंगस्टर और नशा तस्करी के आरोपी गैवी के खुलासे पर कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने उसके 5 साथियों को गिरफ्तार किया है। वांछित गैंगस्टर जयपाल के करीबी सहयोगी गैवी सिंह उर्फ विजय उर्फ ज्ञानी को 26 अप्रैल को झारखंड के सराए किला खरसावा जिले से पंजाब पुलिस के संगठित अपराध कंट्रोल यूनिट (ओ.सी.सी.यू.) और एस.ए.एस. नगर पुलिस ने सांझी कार्रवाई दौरान गिरफ्तार किया था। 
उसके गिरफ्तार साथियों की पहचान करनबीर सिंह निवासी गांव अकबरपुरा, हरमनजीत सिंह वासी ग्राम जोहला, गुरजसप्रीत सिंह वासी गांव बठल भाई के और रवींद्र इकबाल सिंह निवासी हंसलावाला (सभी जिला तरनतारन) और सैमुअल उर्फ सैम निवासी फिरोजपुर के तौर पर हुई है। सभी आरोपियों के खिलाफ पंजाब के अलग-अलग जिलों में कई आपराधिक केस दर्ज हैं।

 


‘गैंगस्टर गैवी कर रहा था जाली पासपोर्ट पर पुर्तगाल में बसने की तैयारी: डी.जी.पी.’
डी.जी.पी. ने कहा कि जांच दौरान गैवी ने खुलासा किया कि अढ़ाई सालों के दौरान पाकिस्तान से हथियारों समेत 500 किलो से अधिक हैरोइन की तस्करी की है। इन हथियारों और हैरोइन की सप्लाई पंजाब, दिल्ली और जम्मू कश्मीर में की जाती थी। गैवी द्वारा हवाला रूट या फिर नई दिल्ली स्थित आयात/निर्यात कंपनियों द्वारा भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में स्थित व्यक्तियों और संस्थाओं के साथ बड़ी संख्या में वित्तीय लेन-देन भी किया जाता था जिसकी गहराई से जांच की जा रही है। 
डी.जी.पी. ने कहा, ‘गैवी ने कबूला है कि एक ट्रैवल एजैंट से फर्जी विवरणों के साथ जाली भारतीय पासपोर्ट हासिल किया था और वह पुर्तगाल में निवास की योजना बना रहा था।’ उन्होंने कहा कि गैवी के बैंक खातों और जायदादों की पहचान कर ली है और जानकारी अगली कार्रवाई के लिए संबंधित एजैंसियों के साथ सांझी की जा चुकी है। 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!