Edited By Priyanka rana,Updated: 26 Sep, 2019 11:19 AM
इंडस्ट्रीयल एरिया फेज-1 में स्कूटर सवार को ट्रक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी और ट्रक का टायर ऊपर चढऩे से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
पंचकूला(चंदन) : इंडस्ट्रीयल एरिया फेज-1 में स्कूटर सवार को ट्रक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी और ट्रक का टायर ऊपर चढऩे से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार कमल निगर निगम पंचकूला में कांन्ट्रैक्ट बेस पर सुपरवाइजर था। उसके पास सैक्टर-19 का एरिया था।
बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे वह सैक्टर-19 से नगर निगम ऑफिस में जा रहा था। जैसे ही वह इंडस्ट्रीयल एरिया फेज-1 स्थित प्लॉट नंबर 180 के सामने पहुंचा तभी स्कूटर को पीछे से ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कमल सड़क पर गिर गया और ट्रक का पहिया उसके कमर के ऊपर वाले हिस्से से गुजर गया।
इसके बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुुंची पी.सी.आर. ने कमल को सैक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कमल के पिता की शिकायत पर एफ.आई.आर. दर्ज की है। पुलिस ने सी.सी.टी.वी. फुटेज के आधार पर ट्रक रिकवर कर लिया है। फिलहाल आरोपी चालक की तलाश जारी है।