ट्राइसिटी में लॉ एंड आर्डर को लेकर प्रशासक ने ली बैठक

Edited By pooja verma,Updated: 21 Jan, 2019 08:11 PM

administrator s meeting on law and order of tricity

लॉ एंड आर्डर बेहतर करने के लिए ट्राइसिटी कोडिनेशन कमेटी की बैठक सोमवार को पंजाब राजभवन में हुई।

चंडीगढ़ (सुशील): लॉ एंड आर्डर बेहतर करने के लिए ट्राइसिटी कोडिनेशन कमेटी की बैठक सोमवार को पंजाब राजभवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता पंजाब के गवर्नर एंड चंडीगढ़ के प्रशासक वी.पी.बदनौर ने की। बैठक में पंजाब के चीफ सैक्रेट्री, पंजाब के डी.जी.पी. सुरेश अरोड़ा, हरियाणा के डी.जी.पी. बी.एस. संधू और चंडीगढ़ पुलिस के डी.जी.पी. संजय बेनीवाल शामिल  हुए। ट्राइसिटी में बेहतर करने के लिए लॉ एंड आर्डर को लेकर समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कहा गया कि ट्राइसिटी में अगर कोई अपराधिक वारदात होती है तुरंत  ट्राइसिटी पुलिस को अल्र्ट किया जाए। 

 

गणतंत्र दिवस को लेकर बढ़ाई सुरक्षा
लॉ एंड आर्डर को लेकर बैठक होने के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने गणतंत्र दिवस की सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए है। पुलिस विभाग ने दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों  की चैकिंग शहर के एंट्री प्वाइंट पर करने के आदेश जारी किए है। इसके अलावा थाना पुलिस को संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए कहा है। चंडीगढ़ पुलिस ने सैक्टर-17 परेड़ ग्राऊं ड के चारों तरफ पुलिसकर्मी तैनात किए है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!