चार दोस्तों की थी एक ही गर्लफ्रैंड, लड़की के चक्कर में तीन दोस्तों ने किया दोस्त का मर्डर

Edited By Priyanka rana,Updated: 27 Mar, 2019 08:47 AM

arrest

सिंघा देवी में सोमवार देर रात हुए रमन के मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

नयागांव(मुनीष) : सिंघा देवी में सोमवार देर रात हुए रमन के मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। एस.पी. सिटी हरविंद्र सिंह विर्क, एस.पी. सिटी-1 अश्वनी गोटियाल और एस.एच.ओ गुरवंत सिंह ने थाने में की प्रेस कांफ्रैंस में बताया कि मृतक राकेश कुमार उर्फ रमन बलौंगी का रहने वाला था। 

पुलिस ने मृतक रमन के परिजनों के आदेशों पर मामला दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान मोहित और गौरव उर्फ गोटा के रूप में हुई है जोकि जनता कॉलोनी के रहने वाले हैं। वहीं, उनका एक साथी रणजीत सिंह निवासी सिंघा देवी कॉलोनी फरार हैं। पुलिस के अनुसार गर्लफ्रैंड के घर पर इन्होंने एक पार्टी रखी थी। पार्टी में तीनों आरोपी और मृतक रमन पहुंचा था। 

पुलिस के अनुसार चारों की एक ही गर्लफ्रैंड थी लेकिन उसका झुकाव रमन की तरफ ज्यादा था। इसी बात पर तीनों आरोपी रमन से दुश्मनी रखने लगे और मौका मिलते ही उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाने लगे।   

पार्टी में हुई तकरार :
मोहित, गौरव उर्फ गोटा और रणजीत ने रमन को सिंघा देवी में गर्लफ्रैंड के घर पर पार्टी के लिए बुलाया और चारों दोस्तों ने देर रात तक पार्टी की, जिसके बाद उनकी आपस में तकरार हो गई और तीनों आरोपियों ने खंजर से रमन पर वार कर दिया, जिससे रमन की मौके पर मौत हुई। पुलिस ने देर रात कमरे से रमन का शव बरामद किया और उसे खरड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था। पोस्टमार्टम के बाद रमन का शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने लड़की से पूछताछ के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

तीसरे आरोपी की तलाश में छापेमारी :
एस.पी. सिटी हरविद्र सिंह विर्क ने बताया कि पुलिस मर्डर केस की जांच पड़ताल कर रही है और पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों के पास से खंजर कहां से आया था। वहीं, फरार तीसरे आरोपी रणजीत की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!