Edited By ashwani,Updated: 29 Oct, 2020 10:09 PM
48 पुरुष और 32 महिलाएं हैं
चंडीगढ़, (पाल) : वीरवार को शहर में 80 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है। इनमें 48 पुरुष और 32 महिलाएं हैं। अब शहर में कुल मरीजों की संख्या 14292 हो गई है। 43 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं।
अब एक्टिव केस 665 रह गए हैं। 24 घंटों में 1273 लोगों की टैस्टिंग हुई। अभी 117 लोगों की रिपोर्ट पैंडिंग है। सैक्टर-25 से एक कोरोना मरीज 21 साल की युवती की मौत भी हुई है। मरीज को किडनी की दिक्कत थी। पी.जी.आई. में मरीज की मौत हुई है। अभी तक चंडीगढ़ में 225 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है।