Edited By bhavita joshi,Updated: 08 Feb, 2019 09:50 AM
बुधवार रात को करीब पौने 11 बजे शिवालिक सिटी में पंजाब पुलिस के हैड कांस्टेबल व साथ मौजूद लड़की की कार बेकाबू होकर दीवार से जा टकराई।
खरड़(रणबीर): बुधवार रात को करीब पौने 11 बजे शिवालिक सिटी में पंजाब पुलिस के हैड कांस्टेबल व साथ मौजूद लड़की की कार बेकाबू होकर दीवार से जा टकराई। दोनों नशे की हालत में थे। धमाका सुनने के बाद आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। क्षतिग्रस्त कार की ड्राइवर सीट पर बैठी लड़की बाहर निकली व साथ वाली सीट पर पुलिस वर्दी में बैठे हैड कांस्टेबल को थप्पड़ मारकर जगाने लगी, लेकिन हैड कांस्टेबल इतना टुन्न था कि उसे यह तक पता नहीं चल रहा था कि वह है कहां पर।
लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं इस सारे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया। ए.एस.आई. हरजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। घटनाक्रम में शामिल उक्त लड़की की पहचान जैन्नी व हैड कांस्टेबल मोहल लाल सिटी पुलिस स्टेशन खरड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने हैड कांस्टेबल मोहन लाल का मैडीकल करवाया। लोगों ने वीडियो व शिकायत व्हाट्स ऐप्प पर ही एस.एस.पी. मोहाली को भेजी तो तत्काल प्रभाव से हवलदार मोहन लाल को सस्पैंड कर दिया गया।
एस.एच.ओ. बोले, कार सिखा रहा था
एस.एच.ओ. सिटी भगवंत सिंह रियाड़ ने बताया कि मोहन लाल लड़की को कार चलाना सिखा रहा था। इस दौरान हादसा हो गया।