PGI महिला कर्मी ने बोला लंबे समय मेरे साथ कर था बदतमीजी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jul, 2018 11:22 AM

sexuual harrsment in pgi

पी.जी.आई. एडवांस कॉर्डियक डिपार्टमैंट में कांट्रैक्ट पर कार्यरत एक महिला कर्मी ने अपने सीनियर कर्मी पर सैक्सुअल हरासमैंट के आरोप लगाए हैं।

चंडीगढ़ (पाल) : पी.जी.आई. एडवांस कॉर्डियक डिपार्टमैंट में कांट्रैक्ट पर कार्यरत एक महिला कर्मी ने अपने सीनियर कर्मी पर सैक्सुअल हरासमैंट के आरोप लगाए हैं। मामले की शिकायत पी.जी.आई. एडमिनिस्ट्रेशन को दी गई है। इसे देखते हुए एडमिनिस्ट्रेशन ने जांच कमेटी भी गठित कर दी है। शिकायत में महिला ने कहा है कि लंबे समय से उसके साथ इस तरह की बदतमीजी की जा रही थी। 

 

वहीं जिस कर्मी पर आरोप लगे हैं, उसका कहना है कि उसने सिर्फ महिला को काम को लेकर डांटा था। दरअसल महिला कांट्रैक्ट पर क्लर्क के तौर पर काम करती है, जिसकी अटैंडेंस शीट पहले उनके साइन होने के बाद डॉक्टर के पास जाती है। पिछले कई दिन से महिला रैगुलर अटैंडेंस नहीं लगा रही थी। डेली रुटीन में बाहर आने-जाने वाले एंट्री रजिस्टर को मैंटेन नहीं किया जा रहा था, जिसे लेकर दोनों के बीच कहा सुनी हुई थी। आरोप बिल्कुल बेबुनियाद हैं। सोमवार को जांच में सब सामने आ जाएगा।

 

इस तरह की शिकायतों के लिए हमने संस्थान में अलग से कमेटी बनाई हुई है। जो ऐसे मामलों को बिल्कुल अनदेखा नहीं करती। अभी तक मेरे पास इसकी कोई जानकारी नहीं आई है। मामले की जांच के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है। -प्रो. जगत राम, डायरैक्टर, पी.जी.आई. 

 

यह मामला काफी गंभीर व कॉन्फीडेंशल है। इसे लेकर मैं अभी कुछ नहीं कह सकती। -प्रो. सविता कुमारी, जांच कमेटी की चैयरपर्सन 

 

मामला काफी सीरियस है जिस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।  -प्रो. टी.श्याम सिंह, हैड ऑफ कॉर्डियोवॉस्कूलर एंड थोरैसिक सर्जरी

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!