सिंडीकेट चुनाव : बीजेपी गुट अकेला, बाकी उतरेंगे एक साथ

Edited By bhavita joshi,Updated: 16 Dec, 2018 11:09 AM

syndicate election bjp faction alone rest will go together

पी.यू. में सिंडीकेट चुनावों में इस बार चतरथ, अशोक गोयल, नवदीप गोयल, डी.ए.वी. ग्रुप एक साथ चुनावों में उतर रहे हैं।

चंडीगढ़(रश्मि): पी.यू. में सिंडीकेट चुनावों में इस बार चतरथ, अशोक गोयल, नवदीप गोयल, डी.ए.वी. ग्रुप एक साथ चुनावों में उतर रहे हैं। ऐसे में वी.सी. ग्रुप यानी बी.जे.पी. ग्रुप अकेला रह गया है। रविवार को होने वाले सिंडीकेट के चुनावों में बी.जे.पी. ग्रुप यानी वी.सी. ग्रुप को कोई सीट नहीं मिली है। अगर बी.जे.पी. ग्रुप खुद किसी सीट पर चुनाव लड़ता है, तो ही वोटिंग होगी, नहीं तो वोटिंग होने के कोई आसार नहीं हैं और सिंडीकेट के सदस्य निर्विरोध चुन लिए जाएंगे। ध्यान रहे कि यह चुनाव 5 फैकल्टी के लिए होने हैं। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अशोक गोयल ग्रुप को 4 या 5 सीटें दे दी गई हैं जिसमें मैडीकल और लैंग्वेज फैकल्टी की सीटें शामिल हैं। जबकि चतरथ, नवदीप गोयल, डी.ए.वी. ग्रुप अन्य फैकल्टी पर निर्विरोध चुने जाएंगे। 

पहले लग रहा था निर्विरोध चुनाव होगा : ध्यान रहे किकुछ दिन पहले ही यह स्थिति क्लीयर लग रही थी सिंडीकेट चुनाव निर्विरोध होंगे। उधर, सीनेट की बैठक में बोर्ड ऑफ फाइनैंस में  किसी फैलो का विद्ड्राल न करने से साफ हो गया है कि वह बीजेपी समर्थक मुकेश अरोड़ा को हराने चाहते हैं।

अशोक गोयल ग्रुप की स्थिति मजबूत
सिंडीकेट चुनावों में जो रणनीति बन रही है, उससे लग रहा है कि सभी ग्रुप बीजेपी ग्रुप के विरोध में खड़ेहो गए हैं। इस स्थिति का फायदा अशोक गोयल ग्रुप को मिल रहा है। इस सारी स्थिति से अशोक गोयल ग्रुप काफी मजबूत होता नजर आ रहा है। पिछली बार तक जहां अशोक गोयल ग्रुप अकेला ही चुनावों में रह गया था। इस बार अशोक गोयल ग्रुप अन्य ग्रुप्स के साथ मिल गया है।

अभी 3 अहम पदों पर बीजेपी समर्थक
वहीं पी.यू. के तीन अहम पदों पर इस समय बीजेपी समर्थक काबिज हैं। इन पदों में वी.सी., डी.सी.डी.सी. व सैक्रेटरी टू वी.सी. का पद है। सिंडीकेट सदस्य वी.सी. ग्रुप के विरोध में नजर आ रहे हैं। चुनावों में विरोधी ग्रुप अशोक गोयल के साथ हो गए हैं। ऐसे में इतने ग्रुप्स के एक साथ होने पर वी.सी. ग्रुप कमजोर पड़ सकता है। अगर ऐसा हुआ तो सिंडीकेट में वी.सी. की स्थिति कमजोर हो सकती है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!