आपका राशिफल- 3 अप्रैल , 2024

Edited By Prachi Sharma,Updated: 03 Apr, 2024 07:35 AM

मेष राशि वालों आज व्यवसाय से संबंधित सभी योजनाएं सफल रहेगी। किसी पुराने निवेश से आपको फायदा हो सकता है। घरेलू कामों को लेकर लापरवाही आपको मुश्किल में डाल

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज व्यवसाय से संबंधित सभी योजनाएं सफल रहेगी। किसी पुराने निवेश से आपको फायदा हो सकता है। घरेलू कामों को लेकर लापरवाही आपको मुश्किल में डाल सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

वृष राशि वाले व्यापारियों के लिए आज का दिन उलझन भरा रहेगा। आर्थिक तौर पर हानि हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को सफलता मिल सकती है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। सेहत के मामले में दिन उतरा-चढ़ाव भरा रहेगा।

मिथुन राशि वालों आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।बिजनेस को लेकर मन में कई नए विचार आएंगे। युवाओं को किसी बड़ी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।

कर्क राशि वालों आज कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों के साथ धैर्य के साथ काम लें। कानूनी मामलों में अड़चन आ सकती है। युवा वर्ग करियर को लेकर परेशान रह सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। घर पर मेहमान दस्तक दे सकते हैं।

सिंह राशि वालों आज पारिवारिक विवाद बढ़ सकते हैं। भाइयों के साथ संबंध बिगड़ने के योग है। मानसिक तौर पर अस्वस्थ  महसूस कर सकते हैं। युवाओं को कोई बड़ी अवसर मिल सकती है, जो भविष्य के लिए लाभदायक रहेगी।

कन्या राशि वालों आज आपको टीमवर्क का पूरा सहयोग मिलेगा। अटके हुए सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लवमेट के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। पारिवारिक जीवन से जुड़ी कोई शुभ सूचना आपको मिल सकती है। मन आपका प्रसन्न रहेगा। सभी कार्य संपन्न होते नजर आ रहे हैं। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों आज आपको लंबी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आमदनी से ज्यादा खर्चों की स्थिति बन रही है। मीडिया के जरिए आपको कोई व्यावसायिक सूचना मिल सकती है। नवविवाहितों को कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए आर्थिक सुधार लेकर आएगा। पुराने किए निवेश से आपको धन लाभ होने के योग है। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

मकर राशि वालों आज आपके कारोबार को नया रूप मिल सकता है। अधिकारी वर्ग पूरी मेहनत के साथ अपना काम करेंगे। अनुभवी लोगों से मेल-मिलाप हो सकता है। युवाएं अपनी पुरानी गलतियों को सुधारने की कोशिश करेंगे। सेहत के मामले में दिन शुभ नहीं है।

कुंभ राशि वालों आज का दिन खुशी से भरा रहेगा। नए काम की शुरुआत के लिए समय शुभ है। युवा वर्ग अपने आप सकारात्मक फील करेंगे। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। छात्र आज कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए काफी खास रहने वाला है। अचानक आर्थिक लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। युवाओं का ध्यान भटक सकता है। पेट संबंधी समस्याओं को लेकर लापरवाही न बरतें।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!