UP- दिल्ली, पंजाब हरियाणा समेत देशभर में दिखा करवा चौथ का चांद, सुहागिनों ने खोला व्रत

Edited By Updated: 20 Oct, 2024 08:23 PM

moon was sighted across the country including up delhi

आज देशभर में सुहागिनों ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। ये व्रत मुख्य तौर पर उत्तर भारत में मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन निर्जला व्रत रखने से पति की लंबी आयु का वरदान मिलता है

नई दिल्लीः आज देशभर में सुहागिनों ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। ये व्रत मुख्य तौर पर उत्तर भारत में मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन निर्जला व्रत रखने से पति की लंबी आयु का वरदान मिलता है। इस व्रत में सुहागिन महिलाएं चांद को देखने के बाद छलनी में अपने पति का चेहरा देखती हैं और इसके बाद पति के हाथों से पानी पीती हैं और उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं।

दिल्ली में दिखा चांद
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ का चांद नजर आ गया है। चांद निकलने के बाद महिलाओं ने अर्घ्य देखकर अपना व्रत खोल लिया है। इस दिन मूलतः भगवान गणेश, गौरी और चंद्रमा की पूजा का विधान है। चंद्रमा को सामान्यतः आयु, सुख और शांति का कारक माना जाता है। इसलिए चंद्रमा की पूजा करके महिलाएं वैवाहिक जीवन में सुख शांति और पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। यही कारण है कि इस दिन सुहागनों को चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार रहता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!